25 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनिया21 टॉप देशों में सर्वे, भारतीयों को मोदी सरकार पर सबसे ज्यादा...

21 टॉप देशों में सर्वे, भारतीयों को मोदी सरकार पर सबसे ज्यादा भरोसा

मोदी सरकार पर भारतीयों को बहुत भरोसा

Google News Follow

Related

मार्केट रिसर्च फर्म इप्सोस ग्लोबल ट्रस्ट मॉनिटर द्वारा दुनिया के 21 टॉप देशों में एक सर्वे कराया गया था। इस सर्वे का मकसद यह जानना था कि इन 21 देशों के लोगों को अपनी सरकार पर कितना भरोसा है। इस सर्वे में भारत के लोगों ने सबसे अधिक अपनी सरकार पर भरोसा जताया है। यूं कहें तो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दुनिया की सबसे भरोसमंद सरकार बनकर उभरी है।

दरअसल देश के सामने मौजूद संकटों से उभारने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह संभाला है, यह किसी से छिपा नहीं है। यही कारण है कि आज भी जनता को यह भरोसा है कि मोदी है तो मुमकिन है। इस तरह का भरोसा सिर्फ भारत देश ही नहीं बल्कि कई देशों के लोगों ने भी जताया है।

सर्वे के लिए फर्म ने कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 21 देशों में लोगों से बात की। इस दरम्यान अधिकांश देशों में 16-74 वर्ष के बीच के लोगों से उनकी सरकार को लेकर राय मांगी गई। इस सर्वे में सबसे अधिक शहरी लोग शामिल हुए।

सर्वे के अनुसार 52% लोगों ने भारत सरकार पर भरोसा जताया। वहीं, यहां की आईटी कंपनियां (57%), ऊर्जा (57%), और बैंकिंग सर्विस (57%) के साथ सबसे भरोसेमंद सेक्टर बनकर उभरे। वहीं इप्सोस इंडिया के सीईओ अमित अदारकर ने कहा, “इंटरनेट पर मौजूद लोग आईटी कंपनियों पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं। इसके बाद ऊर्जा, बैंकिंग, खुदरा, फाइनेंस सेक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, पैकेज्ड सामान, तेल और गैस कंपनियां आती हैं।” हालांकि, सर्वे में लोगों ने सोशल मीडिया कंपनियों, तेल और गैस कंपनियों पर विश्वास की कमी को भी उजागर किया है।

ये भी देखें 

PM मोदी का असम दौरा आज, करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की देंगे सौगात

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें