अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के ठीक बाहर शनिवार (23 मई) भारी हड़कंप मच गया। सुरक्षा चेकपॉइंट के पास एक संदिग्ध ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस (Secret Service) के जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया। इस मुठभेड़ के दौरान वहां मौजूद एक आम राहगीर को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि हमले के वक्त वह व्हाइट हाउस के भीतर ही मौजूद थे।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुस्साहसिक घटना व्हाइट हाउस परिसर के ठीक बाहर पेन्सिलवेनिया एवेन्यू और 17th स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के चौराहे पर हुई। संघीय अधिकारियों और सीक्रेट सर्विस द्वारा जारी शुरुआती बयान के मुताबिक, लगभग 6:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक व्यक्ति व्हाइट हाउस के सुरक्षा चेकपॉइंट के पास पहुंचा। उसने अचानक अपने बैग से एक पिस्तौल निकाली और ड्यूटी पर तैनात सीक्रेट सर्विस के यूनिफॉर्म डिवीजन के अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायरिंग की। सुरक्षाकर्मियों की गोलियों से संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पास के जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मृत संदिग्ध की पहचान मैरीलैंड के रहने वाले 21 वर्षीय नासिर बेस्ट (Nasire Best) के रूप में की है।
घटना के दौरान व्हाइट हाउस के पास दर्जनों राउंड गोलियों की आवाज गूंज उठी, जिससे वहां मौजूद प्रेस कोर और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। एबीसी न्यूज (ABC News) की व्हाइट हाउस संवाददाता सेलिना वांग उस समय लाइव रिपोर्ट रिकॉर्ड कर रही थीं, जब गोलियों की आवाज सुनकर उन्हें जमीन पर छिपना पड़ा।
I was in the middle of taping on my iPhone for a social video from the White House North Lawn when we heard the shots. It sounded like dozens of gunshots. We were told to sprint to the press briefing room where we are holding now. pic.twitter.com/iqdQwh4soq
— Selina Wang (@selinawangtv) May 23, 2026
NBC News Capitol Hill Correspondent Julie Tsirkin was preparing to report from the White House when multiple shots could be heard being fired nearby. pic.twitter.com/d8POlm5QUF
— NBC10 Boston (@NBC10Boston) May 23, 2026
व्हाइट हाउस के नॉर्थ लेन पर मौजूद पत्रकारों को सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने चिल्लाते हुए सुरक्षात्मक निर्देश दिए। एजेंट्स ने चिल्लाकर कहा, नीचे झुक जाओ (get down) और फायरिंग हुई है (shots fired)। इसके बाद सभी संवाददाताओं को तुरंत व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम के अंदर ले जाया गया और वहां ‘शेल्टर इन प्लेस’ का आदेश लागू कर दिया गया।
Reporters outside the White House fled inside right as shots were fired. pic.twitter.com/TaaEuKJ4rT
— Kim "Katie" USA (@KimKatieUSA) May 23, 2026
मुठभेड़ के तुरंत बाद राइफलों से लैस सीक्रेट सर्विस के कमांडो नॉर्थ लॉन इलाके में तैनात हो गए और पूरे व्हाइट हाउस परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। लगभग 45 मिनट से अधिक समय तक चले कड़े लॉकडाउन को शाम करीब 6:45 बजे हटाया गया।
इस हमले ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं क्योंकि घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के मुख्य निवास स्थान के भीतर ही थे। हालांकि, सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पूरी तरह सुरक्षित एवं अप्रभावित हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए संघीय जांच ब्यूरो (FBI) भी तुरंत एक्शन में आ गई। FBI निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा, “FBI घटना स्थल पर मौजूद है और व्हाइट हाउस के मैदान के पास हुई गोलीबारी का जवाब देने में सीक्रेट सर्विस का पूरा सहयोग कर रही है। जैसे ही हम सक्षम होंगे, जनता को इस मामले में अपडेट देंगे।”
गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आसपास गोलीबारी की एक महीने के भीतर यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान वाशिंगटन हिल्टन होटल में ऐसी ही जानलेवा वारदात हुई थी, जहां गोलीबारी की आवाज सुनकर पत्रकारों और ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों को छिपना पड़ा था। उस घटना का आरोपी कोल टॉमस एलन नाम का 31 वर्षीय व्यक्ति था।
सुरक्षा फुटेज के अनुसार, कोल टॉमस एलन हाथ में शॉटगन लेकर सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए भागा था और उसका पीछा कर रहे सीक्रेट सर्विस के एजेंटों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई थी। एलन ने राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है और वह फिलहाल संघीय हिरासत में है। इसके बाद मई की शुरुआत में वाशिंगटन स्मारक के पास भी माइकल मार्क्स नाम के एक व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग की थी। ताजा हमले के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसियां मृत हमलावर नासिर बेस्ट के इतिहास और इस हमले के पीछे के मकसद की गहन जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:
देशमें 19वां रोजगार मेला, हजारों युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र!
गर्मियों में आम पन्ना देता डिहाइड्रेशन और कमजोरी से प्राकृतिक राहत!
डांडेवाला फील्ड में Oil India को बड़ी सफलता, 950 मीटर गहराई में मिला नया प्राकृतिक गैस भंडार



