29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाटी20 विश्व कप: रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35...

टी20 विश्व कप: रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया!  

वेस्टइंडीज के दिए 183 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका 7 के स्कोर पर माइकल जोंस के रूप में लगा।

Google News Follow

दो बार की विजेता वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप सी के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड हीरो बनकर उभरे।

वेस्टइंडीज के दिए 183 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका 7 के स्कोर पर माइकल जोंस के रूप में लगा। जोंस 1 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए जॉर्ज मुंसे और ब्रैंडन मैकमुलेन के बीच 30 रन की साझेदारी हुई।

मुलेन 12 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। 37 के स्कोर पर मुंसे भी 19 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हो गए। इस समय लग रहा था कि स्कॉटलैंड की पारी जल्द समाप्त हो जाएगी, लेकिन कप्तान रिची बेरिंगटन और टॉम ब्रूस ने चौथे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। 115 के स्कोर पर बेरिंगटन चौथे विकेट के रूप में 24 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हो गए। 122 के स्कोर पर ब्रूस भी 28 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए।

इन दोनों का विकेट गिरने के बाद स्कॉटलैंड की हार लगभग तय हो गई थी। 16 ओवर के बाद स्कॉटलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 132 रन था। आखिरी 4 ओवर में 51 रन की जरूरत थी और टीम के पास 5 विकेट शेष थे।

ऐसा लग रहा था कि शायद टीम संघर्ष करे, लेकिन वेस्टइंडीज की तरफ से 17वां ओवर रोमारियो शेफर्ड आए। शेफर्ड ने इस ओवर में हैट्रिक सहित 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की जीत निश्चित कर दी। स्कॉटलैंड 18.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई और 35 रन से मैच हार गई।

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। जेसन होल्डर ने 3, जबकि शमार जोसेफ और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर के 36 गेंदों पर बनाए 64 रन की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। हेटमायर ने अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए थे।

हेटमायर के अलावा ब्रैंडन किंग ने 30 गेंद पर 35, रोवमन पॉवेल ने 14 गेंद पर 24 और शरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए थे।

स्कॉटलैंड के लिए ब्रैडली करी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए थे, जबकि साफयान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लिस्क को 1-1 विकेट मिला था।

यह भी पढ़ें- 

टी20 वर्ल्ड कप: यूएसए ने चुनी गेंदबाजी, बुमराह बाहर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें