29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाअभिनेता और DMK के नेता कैप्टन विजयकांत का निधन, PM मोदी ने...

अभिनेता और DMK के नेता कैप्टन विजयकांत का निधन, PM मोदी ने जताया शोक!

DMDK पार्टी के संस्थापक, राजनीतिक नेता और लोकप्रिय तमिल अभिनेता कैप्टन विजयकांत का निधन हो गया। गुरुवार (28 दिसंबर) को चेन्नई में उनका निधन हो गया। उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह 71 वर्ष के थे|उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया है और जल्द ही डीएमके कार्यालय ले जाया जाएगा।

Google News Follow
DMDK पार्टी के संस्थापक, राजनीतिक नेता और लोकप्रिय तमिल अभिनेता कैप्टन विजयकांत का निधन हो गया। गुरुवार (28 दिसंबर) को चेन्नई में उनका निधन हो गया। उनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वह 71 वर्ष के थे|उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया है और जल्द ही डीएमके कार्यालय ले जाया जाएगा। उनके निधन से एक दिन पहले पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर विजयकांत की सेहत के बारे में जानकारी दी थी| विजयकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पोस्ट में कहा गया कि सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

पीएम मोदी ने कहा थिरु विजयकांत के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। तमिल फिल्म जगत का एक ऐसा अभिनेता जिसने अपनी लाजवाब एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता। एक राजनीतिक नेता के रूप में वह सार्वजनिक जीवन में लोगों की सेवा के लिए अत्यधिक प्रतिबद्ध थे। उनके काम ने तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति को प्रभावित किया। उनके जाने से एक खालीपन आ गया है जिसे भरा नहीं जा सकता। वे मेरे घनिष्ठ मित्र थे। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ अपनी बातचीत याद है।

‘कैप्टन’ के नाम से मशहूर विजयकांत की तबीयत इससे पहले नवंबर में बिगड़ गई थी। उस समय उन्हें चेन्नई के एमआईओटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह खांसी और गले में खराश से पीड़ित होने के कारण 14 दिनों तक डॉक्टर की निगरानी में थे। इसके बाद वह ठीक हो गये,लेकिन अब उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई|

विजयकांत एक लोकप्रिय तमिल अभिनेता थे। राजनीति में आने से पहले उन्होंने 154 फिल्मों में काम किया था। नादिगर संगम यानी साउथ इंडियन आर्टिस्ट एसोसिएशन (SIAA) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्रांति ला दी। अभिनय के अलावा वह अपने काम के लिए भी लोकप्रिय थे। उन्होंने 2005 में देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम नामक पार्टी की स्थापना की।

2006 में उनकी पार्टी ने विधान सभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ा और कुल वोट का 10 प्रतिशत हासिल किया। हालांकि, उनके अलावा पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं जीत सका था|2011 में, DMDK ने AIDMK के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और 41 में से 26 सीटें जीतीं। उनकी पार्टी उस साल मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी|विजयकांत ने 2011 से 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया।

यह भी पढ़ें-

Maharashtra Corona Update​​: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला​ ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें