31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाIndia Women's World Cup: 3 विकेट से हारी टीम इंडिया, सपना टूटा 

India Women’s World Cup: 3 विकेट से हारी टीम इंडिया, सपना टूटा 

साउथ अफ्रीका के सामने 275 रन का टारगेट था, जिसे उन्होंने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया है।

Google News Follow
साउथ अफ्रीका ने महिला वर्ल्ड कप के 28वें मैच में भारत को 3 विकेट से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका के सामने 275 रन का टारगेट था, जिसे उन्होंने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। लौरा वोल्वार्ड्ट (80) टॉप स्कोरर रहीं। भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर और राजेश्वरी गायकवाड ने 2-2 विकेट चटकाए। इसी के साथ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के पहुंचने का सपना टूट ग​​या।

भारत के बाहर होने के साथ ही सेमीफाइनल की टीमें तय हो गईं हैं। ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज़ से होगी। वहीं, साउथ अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। अफ्रीका की ओर से लौरा वोल्वार्ड्ट ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 79 गेंद पर 80 रन बनाए। आखिरी के ओवरों में मिग्नाॉन डु प्रीज के बल्ले से 63 गेंद पर 52 रन निकला और उनकी इसी पारी की बदौलत अफ्रीका को जीत मिली।

साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने आखिरी ओवर डाला। पांचवीं गेंद पर टीम इंडिया को विकेट भी मिला, ऐसे में जीत की उम्मीद बढ़ गई थी, लेकिन दीप्ति शर्मा की वो बॉल नो-बॉल निकली, ऐसे में विकेट भी नहीं मिला और एक रन एक्स्ट्रा भी चला गया और साथ ही फ्री-हिट भी मिली।

भारतीय महिला टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 46 गेंद में 53 रनों की पारी खेली। वहीं, स्मृति मंधाना का बल्ला भी अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने खूब बोला और सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। कप्तान मिताली राज भी आज फॉर्म में दिखीं और उनके बल्ले से 84 गेंद में 68 रन निकले। टीम इंडिया की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर 57 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुईं। साउथ अफ्रीका की तरफ से मसाबाटा क्लास और इस्माइल ने दो-दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें-

“The kashmir files”: मौलाना का भड़काऊ बयान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें