28.3 C
Mumbai
Thursday, July 30, 2026
होमदेश दुनिया'बचपन के प्यार' से शादी रचाएंगे तेजस्वी यादव 

‘बचपन के प्यार’ से शादी रचाएंगे तेजस्वी यादव 

Google News Follow

Related

आजकल शादियों का मौसम है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और राजनीतिक हस्तियों के बेटे-बेटियां सात फेरे ले रहे हैं। खबरों के अनुसार, आज यानी गुरुवार को ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव भी आज ही शादी करेंगे। बताया जा रहा है कि रिंग सेरेमनी के बाद वे भी अपनी जीवनसंगिनी राजश्री के साथ सात फेरे लेंगे। बता दें कि तेजस्वी की दुल्हनियां हरियाणा की है और दोनों की पुरानी जान पहचान है।  दोनों की स्कूल के समय से ही पहचान है।
 जानकारी के अनुसार, यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। इस शादी में परिवार के अलावा अन्य लोग भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम बहुत कम लोग ही शामिल होंगे। कोरोना महामारी की स्थिति सामान्य होने पर बहुभोज का कार्यक्रम रखा जाएगा। जिसमें  शुभचिंतकों को आमंत्रित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि तेजस्वी की शादी पिछले साल ही होने वाली थी, लेकिन कोरोना संकट के कारण इसे रोक दिया गया। अब दोनों परिवार इस शादी को रोकने को तैयार नहीं हैं और जल्द से जल्द शादी  कर देना चाहते हैं।
बता दें कि तेजस्वी यादव की यह शादी अंतरजातीय है। यानी उनकी शादी दूसरे जाति की लड़की से हो रही है। इससे पहले लालू प्रसाद यादव की बड़े बेटे और बेटियों की शादी यादव जाति में ही हुई है। खबरों के कहा जा रहा है कि तेजस्वी और राजश्री दिल्ली के आरकेपुरम स्कूल में साथ में पढ़ते थे। कुल मिलाकर बचपन की दोस्त से तेजस्वी शादी करने वाले है।
 
ये भी पढ़ें
 

20 मिनट में क्या हुआ? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया 

देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत नहीं रहे

कांग्रेस नेता ने कहा- बयान पर कायम, रिजवी का सिर लाओ, 25 लाख ले जाओ 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,930फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
324,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें