29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटआखिर विपक्ष को दुर्घटना, साजिश क्यों लगती है? 

आखिर विपक्ष को दुर्घटना, साजिश क्यों लगती है? 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश पर उठाया सवाल,पीएम से मांगा जवाब  

Google News Follow

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत पर शंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में कई तरह की आशंका है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ही इसका समाधान कर सकते हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को भी विपक्ष ने संदेह के घेरा में रखा था। इस तरह के सवाल उठाकर विपक्ष सेना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है।विपक्ष को सवाल पूछने का हक़ है लेकिन, कुछ ऐसे मामले होते हैं जो गुप्त ही रखे जाते हैं।

हालांकि रक्षा मंत्री ने इस हादसे की जानकारी सार्वजनिक रूप से संसद में दी और इसकी जांच के भी आदेश दिए हैं। इस बीच राउत ने कई सवाल उठाते हुए कहा कि उच्च रैंकिंग के सेना के अधिकारी एक साथ यात्रा कैसे कर रहे थे? हालांकि रक्षा मंत्री ने इस घटना की जांच के लिए त्रिस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और जांच के बाद ही पता चल पाएगा यह दुर्घटना कैसे हुई।संजय राउत के सवाल का जवाब जांच के बाद ही मिलेगा।

शिवसेना सांसद ने कहा कि आधुनिक रूप से उन्नत mi -17 का इस तरह दुर्घटनाग्रस्त को जाना कई शंकाओं को जन्म दे रहा है। उन्होंने कहा कि सीडीएस जनरल रावत ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ अभियान में बड़ा योगदान है। जबकि आधुनिक तकनीकी से लैस mi -17 चॉपर का दुर्घटना ग्रस्त हो जाना से कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में कई आशंकाएं हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री द्वारा दूर किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस घटना से देश सदमे में है। उन्होंने सवाल हुए कहा कि आखिर सेना के इतने वरिष्ठ अधिकारी एक साथ क्यों यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1952 में हुई एक घटना के बाद से सेना के उच्च रैंकिंग वाले अधिकारियों के एक साथ यात्रा करने पर रोक लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि बुधवार की घटना से देश को बड़ी क्षति हुई है।

ये भी पढ़ें 

नहीं मिल सकी मंत्री परब को राहत

भारतीय महासागर क्षेत्र में शांति के लिए भारतीय नौसेना: राष्ट्रपति कोविंद

ओबीसी आरक्षण बगैर चुनाव न कराने की मांग को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे BJP नेता 

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पर महाराष्ट्र के मंदिरों में होगा उत्सव

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें