28.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियाबांग्लादेश में मंदिरों-घरों पर हमला, जानें किसने PM मोदी से की हस्तक्षेप...

बांग्लादेश में मंदिरों-घरों पर हमला, जानें किसने PM मोदी से की हस्तक्षेप की मांग

बंगाल के सांसद शांतनु ठाकुर ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से हिंदुओं की रक्षा के लिए गुहार लगाई है

Google News Follow

नई दिल्ली। बंग्लादेश के खुलना जिले में हिन्दू देवी -देवताओं की मूर्तियों को तोड़ने और कई मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह घटना शनिवार को तब हुई जब हिन्दू समुदाय एक जुलुस निकलना चाहते थे। लेकिन जुलुस के रास्ते में पड़ने वाली मस्जिद के एक मौलवी ने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 50 हिन्दू घरों को निशाना बनाया गया,  जबकि 4 मंदिरों में तोड़फोड़ के साथ 10 मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है।  इस घटना पर केंद्रीय राज्य मंत्री और बंगाल के सांसद शांतनु ठाकुर ने एक पत्र लिखकर पीएम मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि बांग्लादेश के खुलना के रूपशा उपजा के सियाली गांव में 07/08/2021 को माताओं और बहनों के क्रूर उत्पीड़न और मतुआ समुदाय के श्री श्री हरिगुरु चांद ठाकुर की मूर्ति, मां दुर्गा, भगवान शिव और भगवान गणेश की मूर्ति तोड़ी गईं मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गई हैं। यह स्थान मतुआ संप्रदाय के लिए बहुत ही पवित्र स्थान माना जाता है।
वहां हिंदुओं की स्थिति बहुत ही दयनीय है। उन पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। सूचना के अनुसार यह घटना शनिवार की है। हिंदू एक धार्मिक जुलूस निकालना चाहते थे, जिसका सिआली गांव की एक मस्जिद के मौलवी ने विरोध किया।इसके बाद कट्टरपंथियों की भीड़ ने हमला कर दिया।
उन्‍होंने कम से कम 50 हिंदू घरों को निशाना बनाया और 4 मंदिरों में जमकर तोड़फोड़ की। इन मंदिरों में रखी 10 मूर्तियों को तोड़ दिया गया। इस घटना के आरोप कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्‍लाम पर उंगली उठ रही है, जिसके तार सीधे पाकिस्‍तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हुए हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें