29.5 C
Mumbai
Thursday, May 21, 2026
होमदेश दुनियाटेस्ला ने भारत में छह सीटों वाली मॉडल वाई एल लॉन्च, डिलीवरी...

टेस्ला ने भारत में छह सीटों वाली मॉडल वाई एल लॉन्च, डिलीवरी जून में शुरू होगी!

इसे बैलार्ड पियर डाउनटाउन एक्सपीरियंस सेंटर में लॉन्च किया गया। साथ ही, इसकी बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

Google News Follow

Related

टेस्ला ने बुधवार को नई छह सीटों वाली फैमिली इलेक्ट्रिक कार मॉडल वाई एल को भारत में पेश किया। इसकी शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए रखी गई है। इसे बैलार्ड पियर डाउनटाउन एक्सपीरियंस सेंटर में लॉन्च किया गया। साथ ही, इसकी बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

मॉडल वाई एल 23 अप्रैल, 2026 से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, दिल्ली के एयरोसिटी और गुरुग्राम सहित प्रमुख स्थानों पर स्थित टेस्ला के एक्सपीरियंस सेंटर्स में आम जनता के लिए देखने के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने बताया कि इसकी डिलीवरी जून 2026 से पूरे भारत में शुरू होने की उम्मीद है।

एक प्रीमियम फैमिली व्हीकल के रूप में पेश की गई मॉडल वाई एल, 681 किमी तक की ड्राइविंग रेंज का क्लेम करती है और 5.0 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

इसमें केबिन स्पेस, आराम और लचीलेपन को अधिकतम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए तीन-पंक्ति, छह-सीट कॉन्फिगरेशन है। दूसरी पंक्ति की कैप्टन सीटें पावर आर्मरेस्ट, वेंटिलेशन, हीटिंग और वन-टच फोल्डिंग से लैस हैं, जबकि तीसरी पंक्ति में पावर रिक्लाइन, क्लाइमेट कंट्रोल वेंट्स और आसान फोल्डिंग की सुविधा है।

टेस्ला ने मॉडल वाई एल की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए रखी गई है, जिसमें 49,000 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाले फाइनेंस विकल्प उपलब्ध हैं। यह लॉन्च भारत में टेस्ला के पोर्टफोलियो विस्तार में एक और कदम है, जहां कंपनी अपने चार्जिंग और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत कर रही है।

वर्तमान में, टेस्ला भारत में पांच सुपरचार्जर स्टेशन संचालित करती है, जिनमें कुल 20 सुपरचार्जर और 14 वॉल कनेक्टर हैं। कंपनी की योजना दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्गों पर सात और सुपरचार्जर स्टेशन स्थापित करने की है।

सर्विस के मामले में, टेस्ला अपने डायरेक्ट-टू-कस्टमर मॉडल पर निर्भर है, जिसके तहत वह ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स की सुविधा प्रदान करती है, ताकि रखरखाव की आवश्यकता कम से कम हो।

यह भी पढ़ें-

बंगाल चुनाव से पहले पूरक सूची में सिर्फ 136 नाम मंजूर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,482फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें