30 C
Mumbai
Saturday, April 25, 2026
होमदेश दुनियानीतीश कुमार ने अपनी नई टीम की घोषणा की, संजय झा कार्यकारी...

नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम की घोषणा की, संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे!

जदयू के नेता आफाक अहमद खान द्वारा जारी इस सूची में कुल 24 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Google News Follow

Related

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। जदयू ने अपने नए पदाधिकारियों की सूची में अनुभवी नेताओं को तरजीह दी है। हालांकि, इस सूची में हाल ही में राजनीति में आए निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है।

जदयू के नेता आफाक अहमद खान द्वारा जारी इस सूची में कुल 24 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतीश कुमार की टीम में संजय कुमार झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नीतीश कुमार ने अपनी टीम में 12 महासचिव बनाए हैं, जिसमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं।

नीतीश कुमार की टीम में प्रवक्ता की जिम्मेदारी राजीव रंजन प्रसाद संभालेंगे। इन्हें सचिव भी बनाया गया है। इसके अलावा रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रुही तामुंग और निवेदिता कुमारी को सचिव बनाया गया है।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नीतीश कुमार ने अब पूरी तरह संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को दी है। श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का सबसे करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और वे नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से ही आते हैं।

यह भी पढ़ें-

नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने दिया इस्तीफा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें