31 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमक्राईमनामाJahangirpuri Violence: BMW का मालिक है आरोपी,था कबाड़ का धंधा ?

Jahangirpuri Violence: BMW का मालिक है आरोपी,था कबाड़ का धंधा ?

दोनों मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल के हल्दिया जिले के रहने वाले हैं। सोनू और अंसार एक समृद्ध पृष्ठभूमि से आते हैं, जिसे उन्होंने कबाड़ का व्यवसाय चलाकर हासिल किया है।

Google News Follow

Related

हनुमान जयंती के पर्व पर शनिवार को निकाली गई शोभायात्रा के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी। इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दो मुख्य आरोपियों – सोनू शेख और अंसार शेख के बारे में बेहद अहम जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य आरोपियों के पास एक हाई-एंड बीएमडब्ल्यू सहित अन्य लग्जरी कारें हैं। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के मूल निवासी हैं जो अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल के हल्दिया जिले के रहने वाले हैं। सोनू और अंसार एक समृद्ध पृष्ठभूमि से आते हैं, जिसे उन्होंने कबाड़ का व्यवसाय चलाकर हासिल किया है।
बता दें कि सोनू पर हिंसा के दौरान ने फायरिंग करने का आरोप है। सोनू का फायरिंग करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। आरोपी सोनू के कई नाम बताए जा रहे हैं। उसे सोनू शेख, सोनू चिकना, इमाम और यूनुस के नाम भी जाना जाता है। दिल्ली पुलिस ने कहा, “नीले कुर्ते में 28 वर्षीय व्यक्ति सोनू उर्फ इमाम उर्फ यूनुस, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर 16 अप्रैल को दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा के दौरान गोली चलाने के आरोप में वायरल हुआ था, उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।”
यह भी पढ़ें-

Loudspeaker Controversy: केरल के मंदिर में मुसलमान प्रवेश पर रोक !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,531फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें