29 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमदेश दुनियामुर्गी नीलाम हुई, डार्लिंग ईरान के लिए

मुर्गी नीलाम हुई, डार्लिंग ईरान के लिए

ईरान की सहायता के लिए लगी नीलामी में मुर्गी पर लगी सवा लाख की बोली

Google News Follow

लद्दाख के कारगिल जिले में मुस्लिम समाज ने एकजुटता की अनोखी मिसाल पेश की, जहां ईरान के लिए युद्ध सहायता के लिए स्थानीय लोगों ने मदद के लिए बड़े स्तर पर दान अभियान शुरू किया है। इसी नीलामी के दौरान दान में दी गई एक साधारण मुर्गी की नीलामी 1 लाख 25 हजार रुपये में लगने की हैरानकुन रिपोर्ट सामने आई है।

कारगिल में ईरान के लिए चल रहे इस मदद अभियान के तहत लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिले के विभिन्न ब्लॉक, गांवों और शहरों में लगाए गए दान शिविरों में आम नागरिक अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान दे रहे हैं। कोई बर्तन दे रहा है, कोई आभूषण, तो कोई मोटरसाइकिल, कार और यहां तक कि पशु भी दिए जा रहें है।

इसी दौरान एक ग्रामीण ने दान शिविर में एक मुर्गी भेंट की थी। आयोजकों ने मौके पर ही उसकी नीलामी कराई, जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति ने इसे 1,25,000 रुपये की बड़ी राशि में खरीद लिया। नीलामी से प्राप्त पूरी रकम ईरान में राहत कार्यों के लिए समर्पित कर दी गई।

स्थानीय मुसलमानों का कहना है कि, “कठिन समय में ईरान के लोगों के साथ खड़ा होना हमारा नैतिक कर्तव्य है।”  आयोजकों के अनुसार, इस तरह के अभियानों से न केवल आर्थिक सहायता जुटाई जा रही है, बल्कि समाज में एकजुटता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

गौरतलब है कि ईरान में चल रहे युद्ध को एक महीने से अधिक समय हो चुका है। 28 फरवरी को शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घर तबाह हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। ऐसे हालात में भारत समेत कई देशों से राहत सामग्री और सहायता भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

जानें कौन है IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

IPL 2026: 13 साल बाद ओपनर मैच जीतकर धो दिया कलंक; तोड़े रिकार्ड्स

सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, कच्चा तेल 115 डॉलर पार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें