30 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमदेश दुनियाबच्ची ने खूबसूरती के साथ बजाई पियानो, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

बच्ची ने खूबसूरती के साथ बजाई पियानो, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

कम उम्र में इस बच्ची का टैलेंट देखकर यूजर्स हैरान हैं

Google News Follow

Related

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पियानो बजाती नजर आ रही हैं। इतनी कम उम्र में इस बच्ची का टैलेंट देखकर यूजर्स हैरान हैं। यूजर्स इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। इस बच्ची के टैलेंट के खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुरीद हो गए हैं। इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए वह कहते हैं, यह वीडियो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। असाधारण प्रतिभा और रचनात्मकता, शाल्मली को शुभकामनाएं!

इस वीडियो को ट्विटर यूजर @anantkkumar ने शेयर किया है। इसे अब तक 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर सैकड़ों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस वीडियो में बैकग्राउंड में एक महिला कन्नड़ गाना पल्लवगला पल्लवयाली गा रही है। इस गाने की धुन पर लड़की पियानो बजा रही है।

युवती का नाम शालमली बताया जा रहा है। ये लड़की गाने के बीच में गाना गुनगुनाती भी नजर आ रही है. उन्होंने अपनी मधुर आवाज और प्यारी मुस्कान से लोगों का दिल जीत लिया है। उनकी पियानो की धुनों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि शाल्मली एक हाथ से पियानो बजा रही हैं। उनकी असाधारण प्रतिभा को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

पल्लवगला पल्लवयाली कन्नड़ कवि के. एस. नरसिम्हा स्वामी द्वारा लिखा गया है। वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला इन पंक्तियों को गुनगुनाती नजर आ रही है। जिस पर शालमली शानदार ढंग से पियानो बजाती हैं।

ये भी देखें 

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी मुसलमानों ने क्यों कहा- मोदी है तो मुमकिन है

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,330फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें