31 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमदेश दुनियाChaine: "ओमीक्रान वेरियंट" का कहर, भुखमरी की कगार पर शंघाई !

Chaine: “ओमीक्रान वेरियंट” का कहर, भुखमरी की कगार पर शंघाई !

सोशल मीडिया के माध्यम से चीन की कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें आ रही हैं। इस तरह के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें लोगों को मदद की गुहार लगाते देखा जा रहा है। लोग अपने घरों की खिड़की से मदद के लिए चीख रहे हैं। 

Google News Follow

Related

चीन के वुहान से 2019 में निकला कोरोना वायरस अब वापस चीन में गदर मचा रहा है। जीरो कोविड पॉलिसी पर चल रहे चीन में कोरोना विकराल रूप अख्तियार कर रहा है। पूरी जनता को वैक्सिनेट करने के चीनी दावे को धता बताते हुए कोरोना हर दिन हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है।

अपनी सख्त कार्रवाई के लिए प्रसिद्ध चीनी सरकार ने कोरोना के आतंक को देखते हुए सबसे बड़े कारोबारी शहर शंघाई में सख्त लॉकडाउन लगा रखा है। करीब 26 मिलियन (260 लाख) की आबादी वाले शंघाई में लोगों की आवाजाही बंद है और सड़कों पर किसी भी व्यक्ति के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा है। लेकिन इतने सख्त लॉकडाउन ने वहां के लोगों को भुखमरी की स्थिति में ला दिया है।

शंघाई में सख्त लॉकडाउन के चलते लोगों का हाल बेहाल है। खाने का सामान खत्म हो चुका है। लोग सड़क से गुजर रहे सरकारी अमले से या फिर अपने पड़ौसियों से खाना मांग रहे हैं। लंबे समय से घरों में बंद रहने की वजह से लोग मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए हैं। उन्हें रोजमर्रा की चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

 

चीन में मीडिया पर प्रतिबंध है लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से चीन की कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें आ रही हैं। इस तरह के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें लोगों को मदद की गुहार लगाते देखा जा रहा है। लोग अपने घरों की खिड़की से मदद के लिए चीख रहे हैं।

चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई ओमिक्रोन वेरिएंट की चपेट में है। पिछले 24 घंटे में 26 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। इनमें 1,189 नए मामले लक्षण वाले हैं, जबकि 25,141 मरीज बिना लक्षण वाले हैं। बड़ी संख्या में मामले मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें-

Money Laundering Cases: पंजाब के पूर्व CM चन्नी से ईडी ने की पूछताछ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,523फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें