24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाKashmir: सेना की बड़ी कार्रवाई, 4 आतंकी ढेर,तलाशी अभियान जारी

Kashmir: सेना की बड़ी कार्रवाई, 4 आतंकी ढेर,तलाशी अभियान जारी

पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर दिया। दोनों ओर से अभी भी फायरिंग चालू है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

Google News Follow

दक्षिण कश्मीर में शोपियां के बदीगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने अभी तक चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। फिलहाल अभी भी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। हालांकि, इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चे​​तावनी दी, लेकिन आतंकियों ने इसे अनुसना कर फायरिंग शुरू कर दी थी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शोपियां के जैनपोरा इलाके के समीप स्थित बदीगाम इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर दिया। दोनों ओर से अभी भी फायरिंग चालू है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

हालांकि, अभी तक कितने आतंकी छिपे हैं इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान है कि चार से पांच के करीब आतंकी एक जगह पर छिपे हैं। इसी बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने दोपहर तक पहले दो आतंकियों को मार गिराया था, लेकिन ठीक दो घंटे उपरांत दो अन्य आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया है। कुल मिलाकर अभी तक चार आतंकियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें-

Chaine: “ओमीक्रान वेरियंट” का कहर, भुखमरी की कगार पर शंघाई !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें