33 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमदेश दुनियाशीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप बीते हफ्ते 74,111...

शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप बीते हफ्ते 74,111 करोड़ रुपए बढ़ा!

बीते हफ्ते, सेंसेक्स 177 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,415 और निफ्टी 75 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,719 पर बंद हुआ।

Google News Follow

Related

देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों में से छह के मार्केटकैप में बीते हफ्ते 74,111.57 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसमें सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो (एडएंडटी) को हुआ है।

बीते हफ्ते, सेंसेक्स 177 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,415 और निफ्टी 75 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,719 पर बंद हुआ।

18-22 मई के सत्र के दौरान, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के मार्केट कैप में कमी देखने को मिली है।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 19,338.68 करोड़ रुपए बढ़कर 8,38,401.33 करोड़ रुपए हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,515.93 करोड़ रुपए बढ़कर 9,06,901.32 करोड़ रुपए हो गया।

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण इस सप्ताह 9,076.37 करोड़ रुपए बढ़कर 5,14,443.69 करोड़ रुपए हो गया।

बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में भी 3,797.83 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 5,70,515.57 करोड़ रुपए हो गया। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण 2,685.87 करोड़ रुपए बढ़कर 5,40,228.21 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जो 20,229.67 करोड़ रुपए घटकर 11,40,295.49 करोड़ रुपए रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 16,212.18 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह घटकर 5,17,380 करोड़ रुपए रह गया, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाजार पूंजीकरण में 12,784.4 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह कम होकर 8,76,077.92 करोड़ रुपए पर आ गया।

एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में भी 2,094.35 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह घटकर 11,79,974.90 करोड़ रुपए पर आ गया।

सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग में एचडीएफसी बैंक शीर्ष कंपनियों में बना रहा, इसके बाद भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

यह भी पढ़ें-

मूगा सिल्क से नागा मिर्च तक, विश्व मंच पर चमका पूर्वोत्तर का जीआई गौरव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,524फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें