26 C
Mumbai
Monday, November 16, 2026
होमदेश दुनियास्वस्थ बचपन के लिए आयुष मंत्रालय ने बताया पारंपरिक देखभाल का फॉर्मूला!

स्वस्थ बचपन के लिए आयुष मंत्रालय ने बताया पारंपरिक देखभाल का फॉर्मूला!

पौष्टिक भोजन, स्वस्थ आदतें, खेलकूद से जुड़ी गतिविधियाँ और खुले में बिताया गया समय, ये सभी बड़े होने की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।"

Google News Follow

आयुष मंत्रालय ने बच्चों के स्वस्थ बचपन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास अभियान चलाया है। ‘आयुष फॉर किड्स’ के तहत मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ बचपन बड़ी-बड़ी चीजों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से बनता है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने बच्चों के लिए स्वस्थ आदतों के बारे में बताया और लिखा, “एक स्वस्थ बचपन उन छोटी-छोटी चीजों से बनता है, जो बच्चे हर दिन सीखते और आनंद लेते हैं!

पौष्टिक भोजन, स्वस्थ आदतें, खेलकूद से जुड़ी गतिविधियाँ और खुले में बिताया गया समय, ये सभी बड़े होने की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।”

मंत्रालय ने आगे लिखा कि जानिए कि आयुर्वेद, सिद्ध, होम्योपैथी और यूनानी बच्चों की देखभाल के अलग-अलग पहलुओं को कैसे कवर करते हैं, जबकि योग और प्राकृतिक चिकित्सा बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण पर अपना अलग फोकस रखते हैं। आइए, बच्चों के बड़े होने के दौरान स्वस्थ आदतों, सक्रिय खेल और आनंददायक सीखने के लिए जगह बनाएं।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पौष्टिक भोजन, स्वस्थ आदतें, खेलकूद से जुड़ी गतिविधियां और खुले में बिताया गया समय, ये सभी बच्चों के बड़े होने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, होम्योपैथी, यूनानी, सोवा-रिग्पा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के नजरिए से बच्चों की देखभाल को समझाया है।

आयुर्वेद में बच्चों की देखभाल की शुरुआत स्तनपान से मानी गई है। इसके बाद पूरक आहार और उम्र के अनुसार संतुलित पोषण पर जोर दिया गया। मंत्रालय का कहना है कि सही उम्र पर सही आहार ही बच्चे की मजबूत नींव तैयार करता है।

सिद्ध पद्धति में बच्चे के स्वास्थ्य को गर्भावस्था के शुरुआती चरण से लेकर नवजात अवस्था तक देखा जाता है। यानी बच्चे की देखभाल जन्म से पहले ही शुरू हो जाती है।

होम्योपैथी में दांत निकलने (टीथिंग) और प्राथमिक दंतावली यानी दूध के दांतों को समझने पर फोकस किया गया है। इस दौरान बच्चों में होने वाली तकलीफों और उनकी देखभाल को लेकर जागरूकता जरूरी बताई गई है।

मंत्रालय ने बताया कि यूनानी पद्धति बच्चों की देखभाल के विभिन्न पहलुओं को कवर करती है, वहीं सोवा-रिग्पा, योग और प्राकृतिक चिकित्सा बच्चों के स्वास्थ्य और कल्याण पर अपना अलग फोकस रखते हैं। योग और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए सक्रिय खेल, संतुलित दिनचर्या और खुशहाल सीखने की आदतों को बढ़ावा दिया जा सकता है।

मंत्रालय ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के बड़े होने के दौरान स्वस्थ आदतों, सक्रिय खेल और आनंददायक सीखने के लिए जगह बनाएं, ताकि उनका बचपन स्वस्थ और खुशहाल बन सके।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें