29 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनियाकल्याण सिंह के निधन की खबर झूठी, PGI ने कहा, तबीयत पहले...

कल्याण सिंह के निधन की खबर झूठी, PGI ने कहा, तबीयत पहले से बेहतर

Google News Follow

Related

लखनऊ। सोशल मीडिया में कल्याण सिंह के निधन की खबर के बाद लखनऊ पीजीआई प्रवक्ता ने कहा कि यह अफवाह और झूठी है, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत पहले से बेहतर है। पीजीआई प्रवक्ता के अनुसार कल्याण सिंह बातचीत का जवाब भी दे रहे हैं।

बता दें कि कल्याण सिंह की लोहिया संस्थान में तबीयत बिगड़ने पर बीते रविवार को उन्हें पीजीआई शिफ्ट किया गया। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में भर्ती कल्याण सिंह का उपचार आधा दर्जन डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। डॉ. धीमन ने बताया कि पहले से सेहत में सुधार है। संक्रमण भी कम हुआ है। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य है।गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया। नड्डा द्वारा बोलने पर उन्होंने आंखें खोलीं और इशारे से कुछ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल्याण सिंह के बेटे व सांसद राजवीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत का हालचाल मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी ले चुके हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें