31.7 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमदेश दुनियाफिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोग मौजूद हैं, जो मुझे छोटा महसूस कराते...

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोग मौजूद हैं, जो मुझे छोटा महसूस कराते हैं: विक्रांत मैसी!

विक्रांत मैसी ने कहा, "ऐसे लोग आपके अंदर की आग को जलाए रखते हैं। यही लोग आपको चुनौती देते हैं, आपको कम समझते हैं।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भले ही उन्होंने अपनी मेहनत से काफी सफलता हासिल की हो, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अब भी कुछ लोग हैं जो उन्हें छोटा महसूस कराते हैं।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी ने माना कि इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें वह एक्टर के तौर पर पसंद नहीं हैं और यही बात उन्हें और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है, ताकि वह बार-बार खुद को साबित कर सकें।

जब उनसे पूछा गया कि क्या स्ट्रगल के दिनों में किसी स्टारकिड ने उन्हें छोटा महसूस कराया था, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा किसी खास स्टारकिड ने नहीं किया, बल्कि कुछ लोग इंडस्ट्री में थे जिन्होंने उन्हें छोटा महसूस कराने की कोशिश की थी।

’12वीं फेल’ फिल्म के एक्टर विक्रांत मैसी ने कहा, ”सिर्फ स्टार किड्स की बात नहीं है। बात उनकी है जो दूसरों को छोटा महसूस कराते हैं। आज भी ऐसे लोग हैं, जो कमतर महसूस कराते हैं। बहुत से लोग ऐसा करते हैं। लेकिन, मेरा मानना है कि ऐसे लोगों का होना भी जरूरी है, क्योंकि वही आपको और मजबूत बनने की प्रेरणा देते हैं।”

विक्रांत मैसी ने कहा, “ऐसे लोग आपके अंदर की आग को जलाए रखते हैं। यही लोग आपको चुनौती देते हैं, आपको कम समझते हैं। ऐसे लोग आज भी हैं और मैं उनके होने के लिए शुक्रगुजार हूं। बहुत से लोगों को मैं एक्टर के तौर पर पसंद नहीं हूं, यह मैं जानता हूं। मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन वही लोग मुझे आगे बढ़ते रहने की ताकत देते हैं।”

जब विक्रांत मैसी से पूछा गया कि क्या ये बातें उन्हें मानसिक रूप से परेशान करती हैं, तो उन्होंने कहा कि बिलकुल नहीं। बल्कि ऐसी निगेटिव बातें ही उन्हें और अच्छा करने की प्रेरणा देती हैं, क्योंकि इससे वह उन्हें गलत साबित कर पाते हैं। यही चीज उन्हें आगे बढ़ाती है।

‘गैसलाइट’ फिल्म के एक्टर विक्रांत मैसी ने आगे कहा, ”ऐसे लोग मेरे अंदर की मेहनत की आग को जलाए रखते हैं। तो आखिरकार ये इस बात पर निर्भर करता है कि इंसान कैसा है। बात ये नहीं है कि कोई स्टार किड है या नहीं। बिलकुल भी नहीं। अगर स्टार किड्स की बात करें, तो ज्यादातर ने मेरे साथ काफी अच्छा व्यवहार किया है।”

यह भी पढ़ें-

एयर इंडिया क्रैश: एएआईबी तोड़फोड़ के एंगल से कर रही जांच – मंत्री मोहोल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें