30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामामुंबई के एक सोसाइटी में बकरा लाने पर मचा बवाल, लगाए गए...

मुंबई के एक सोसाइटी में बकरा लाने पर मचा बवाल, लगाए गए जय श्रीराम के नारे

सोसाइटी में हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के लोग भी पहुंच गए।

Google News Follow

29 जून को बकरीद है। वहीं बकरीद से दो दिन पहले मुंबई की मीरा रोड पर मौजूद एक सोसाइटी में एक बकरे के आते ही बवाल मच गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि वहां पुलिस को भी बुलाना पड़ा। बकरीद के मौके पर कुर्बानी की परंपरा है, इसी के चलते सोसाइटी में बकरा लाया गया था। बकरे को सोसाइटी में आने के बाद वहां रहने वाले अन्य समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला सिर्फ हंगामें तक नहीं रुका, बल्कि वहां हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के लोग भी पहुंच गए।

इस हंगामे के बाद अपने त्योहार को शांति पूर्वक नहीं मनाए देने के कारण मुस्लिम परिवार ने भी पुलिस को शिकायत दी है। उनके परिवार की महिला सदस्य यास्मीन ने सोसाइटी के लोगों के खिलाफ कशिमिरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 143, 147, 149, 354, 323, 341, 504, 506 पर शिकायत दर्ज करवाई है।

संगठन के लोगों ने वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया और फिर जय श्रीराम के नारे भी लगाए। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद माहौल शांत हुआ और दोनों बकरे सोसाइटी के बाहर लेकर जाए गये।

पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों को नियमों का हवाला देकर इस बात का आश्वासन दिया कि सोसाइटी के भीतर कुर्बानी नहीं दी जा सकती। हालांकि हंगामे के इस मामले के बाद सोसाइटी में कोई अप्रिय घटना न हो इस वजह से पुलिस प्रशान ने वहां भारी पुलिसबल भी तैनात कर दिया है।

मोहसीन ने कहा कि सोसायटी में कम से कम 200-250 मुस्लिम परिवार रहते हैं और उन्हें हर साल अपनी बकरियों को रखने के लिए जगह दी जाती थी। उन्होंने दावा किया कि इस साल ही समाज ने परिसर में बकरियों को रखने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और इसलिए, वह जानवरों को अपने घर ले आए। उन्होंने आगे दावा किया कि उन्होंने सोसाइटी में कभी बकरे की बलि नहीं दी है। वहीं निजी हाउसिंग कॉलोनी के अंदर बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरों को लाने के आरोप में पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी देखें 

केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ी, CM आवास का CAG करेगा ऑडिट, हुआ बेहिसाब खर्च

मणिपुर में उपद्रवियों को बचाने आ रही महिलाओं से सतर्क सेना

HC ने लगाई आदिपुरुष के मेकर्स को फटकार, कहा देशवासियों को बेवकूफ समझा है?

कमाई के मामले में सारा विक्की की फिल्म ने आदिपुरुष को पीछे छोड़ा

 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें