27.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाअमरनाथ यात्रा: तीन स्तरीय सुरक्षा, सुरक्षा बलों की चप्पे-चप्पे पर होगी नजर ...

अमरनाथ यात्रा: तीन स्तरीय सुरक्षा, सुरक्षा बलों की चप्पे-चप्पे पर होगी नजर      

Google News Follow

अमरनाथ धाम की यात्रा के लिए सुरक्षा त्रिस्तरीय करने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को धाम की यात्रा के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से देखरेख की जाएगी इसके अलावा भी कई तमाम सुरक्षा के उपाय किये जाएंगे। वहीं, सुरक्षा बलों ने अमरनाथ धाम यात्रा के मार्गों पर आतंकरोधी अभियान चला रखा है। मार्गों पर अर्द्ध केंद्रीय बलों की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है।

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई तरह  उपाय किये जा रहे हैं। उन्होंने खतरे को भांपते हुए ऐसे कदम उठाये जा रहे हैं। ड्रोन हमले स्टिक बम, घात लगाकर बैठे आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने के लिए कई स्तर की सुरक्षा  का खाका तैयार किया गया है।

उन्होंने बताया कि हमने अमरनाथ की सुरक्षित यात्रा के लिए कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।  हमने  घटना मुक्त अमरनाथ यात्रा के पक्ष में है। इसके लिए हमने तीन स्तर पर सुरक्षा मुहैया कराएंगे। बता दें कि पिछले दिनों आतंकियों के हमले की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। पहलगाम में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था। प्रशासन ने 30 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए कमर कस ली है।
ये भी पढ़ें     

अमेरिका : बच्चों के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 18 विद्यार्थियों की मौत

​हाथ का साथ छोड़ ​सायकल​​ पर हुए सिब्बल, कांग्रेस ​को ​लगा​ ​झटका

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें