28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाछठ पर्व: छठ पूजा के अवसर पर पूजन सामग्री का वितरण

छठ पर्व: छठ पूजा के अवसर पर पूजन सामग्री का वितरण

इस अवसर बड़ी संख्या में छठव्रती तालाब, नदी या समुद्र बिच के पास इकट्ठा होकर हजारों की संख्या में छठव्रतियों द्वारा अस्तांचल सूर्य को दिया आस्था का अर्घदिया जाता है|

Google News Follow
आस्था के इस महापर्व की शुरुआत कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से होती है।छठ पूजा भगवान सूर्य और छठीमईया को समर्पण का पर्व है।चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में महिलाएं संतान की सलामती और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं।कई स्थानों पर छठ पूजा को प्रतिहार, डाला छठ, छठी और सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है।
गौरतलब है पूर्वोत्तर के राज्यों में मनाये जाना वाला यह छठ पर्व अब देश के लगभग अधिकांश राज्यों में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है|हिन्दू पर्वों में यही एक ऐसा पर्व है, जिसमें अस्तांचल सूर्य को अर्घ दिया जाता है|वही यह पर्व मुंबई और उसके आसपास के जिलों में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है|इस अवसर बड़ी संख्या में छठव्रती तालाब, नदी या समुद्र बिच के पास इकट्ठा होकर हजारों की संख्या में छठव्रतियों द्वारा अस्तांचल सूर्य को दिया आस्था का अर्घदिया जाता है|
वही इस पर्व को लेकर कांदिवली पूर्व विधान सभा रविवार,19 नवंबर, 2023 को होने वाली छठ पूजा की पृष्ठभूमि में भाजपा नेता विधायक अतुल भातखलकर ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं को गन्ना, साड़ी और पूजा के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया|भारतीय जनता पार्टी और विधायक अतुल भातखलकर की ओर से हर साल की तरह इस साल भी छठ पूजा का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया है|इस पूजा के अवसर पर कांदिवली पूर्व विधानसभा के लोखंडवाला संकुल स्थित महाराणा प्रताप उद्यान और पोयसर स्थित अजमेरा कंपाउंड में विधायक अतुल भातखलकर द्वारा भक्तों को पूजन सामग्री वितरित की गई।

रविवार को पूरे विधानसभा में छह स्थानों पर छठ पूजा होगी और कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है| लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में महाराणा प्रताप उद्यान, साईबाबा मंदिर के सामने, डॉ. वडारपाड़ा रोड नंबर 2, हनुमान नगर, ए.पी.जे.अब्दुल कलाम मैदान आज़ाद चल, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम मैदान, गोविंद शेठ चल, श्री राम नगर, दलवी प्लॉट स्कूल मैदान, छठ पूजा राम नगर, राजीव गांधी मैदान, ठाकुर कॉम्प्लेक्स, प्रमोद नवलकर उद्यान, ठाकुर कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ मलाड पूर्व में गोविंद नगर म्युनिसिपल स्कूल के पास सकसेरिया चाल में आयोजित की जाएगी। इस पूजा के अवसर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें-

हमास के विनाश के बाद गाजा की सरकार कौन चलाएगा? इजराइल के राजदूत का बड़ा बयान, कहा..!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें