25 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमदेश दुनिया2 लाख गांवों में इसलिए पहुंचेगी बीजेपी, कार्यकर्ताओं दी जाएगी ट्रेनिंग

2 लाख गांवों में इसलिए पहुंचेगी बीजेपी, कार्यकर्ताओं दी जाएगी ट्रेनिंग

Google News Follow

नई दिल्ली। बीजेपी ने चार लाख कोरोना वॉरियर्स तैयार करने का फैसला किया है। ये वॉरियर्स 2 लाख गांवों में अपनी सेवाएं देंगे और जरूरतमंदों की मदद करेंगे। यह जानकारी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू होने के दौरान दी। इसके लिए वॉलंटियर्स को 10 अगस्त तक जिला स्तर पर ट्रेनिंग दी जाएगी।

 कोविड प्रोटोकॉल के बारे में करेंगे जागरूक: मंडल लेवल ट्रेनिंग का कार्यक्रम 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें इम्युनिटी बूस्ट करने के तरीकों के बारे में बताया जाएगा। यही नहीं कोरोना वॉरियर्स को एक किट भी दी जाएगी ताकि वे उसके माध्यम से लोगों को मदद कर सकें।
इसमें ऑक्सीमीटर और इम्युनिटी बूस्टर भी शामिल होंगे। नड्डा ने कार्यक्रम को लॉन्च करते हुए कहा, ‘भाजपा का आयाम बहुत बड़ा है। भाजपा मानवता की सेवा के लिए काम कर रही है। सेवा ही संगठन के जरिए दुनिया का सबसे बड़ा सेवा कार्य हुआ है। आज जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान शुरू किया गया है, यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम बनेगा।
2 लाख गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य: जेपी नड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत 2 लाख गांवों तक पहुंचना है इस अभियान के अंतर्गत 4 लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। मुझे खुशी है कि आज ही 48 हजार से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन कराकर इस अभियान से जुड़ चुके हैं। जेपी नड्डा ने आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय में “राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान” का शुभारंभ किया।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें