28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाआजमगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने का आरोप, तीन लोग हिरासत...

आजमगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने का आरोप, तीन लोग हिरासत में     

Google News Follow

Related

आजमगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का आरोप विश्व हिन्दू परिषद् ने लगाया है। विश्व हिन्दू परिषद् की शिकायत पर तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। विश्व हिन्दू परिषद् का आरोप है कि,आजमगढ़ में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को एकत्रित कर उनका धर्म परिवर्तन किया गया है।

आजमगढ़ शहर के हरबंशपुर इलाके के एक मकान में 100 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को जुटाया गया था। विश्व हिन्दू परिषद् का आरोप है कि एकत्रित लोगों को ईसाई धर्म का पाठ पढ़ाया जा रहा है था। जिसके बाद विश्व हिन्दू परिषद् ने इस संबंध की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मकान में रेड डाली। जहाँ देख गया कि बड़ी संख्या में उपस्थित लोग ईसाई धर्म से जुड़े पाठ कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तीन मुख्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विश्व हिन्दू परिषद् के महामंत्री गौरव रघुबंशी ने बताया कि, धर्म परिवर्तन की खबर काफी दिनों से मिल रही है। जो गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन को लेकर  राज्य सरकार भी सख्त है। लेकिन ये लोग गैरकानूनी कार्य में लिप्त थे। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करे।

यूपी में इससे पहले भी धर्म परिवर्तन के आरोप एटीएस ने जमीयसे दो लोगों को गिरफ्तार किया था।इन लोगों पर आरोप था कि वे मूकबधिर लोगों और महिलाओं को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे।

ये भी पढ़ें       

दादर और तेलंगाना के काजीपेट के बीच 22 समर स्पेशल ट्रेनें

कुतुब मीनार परिसर की होगी खुदाई, एएसआई ने किया निरीक्षण 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें