29 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमदेश दुनियासिक्किम में भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, छह लापता!

सिक्किम में भूस्खलन से तीन जवानों की मौत, छह लापता!

आपदा के तुरंत बाद भारतीय सेना ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया और विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय समर्पण और साहस का परिचय दिया।

Google News Follow
सिक्किम के लाचेन जिले में भारतीय सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई है। सेना ने बताया कि इलाके में तेज बारिश के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। भूस्खलन में लापता जवानों की तलाश में बचाव अभियान जारी है।

सेना द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि 1 जून की शाम लगभग 7 बजे, लाचेन जिले के चेटेन इलाके में स्थित भारतीय सेना के सैन्य शिविर पर विनाशकारी भूस्खलन हुआ। मूसलधार बारिश को इस भूस्खलन का कारण माना जा रहा है। आपदा के तुरंत बाद भारतीय सेना ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया और विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय समर्पण और साहस का परिचय दिया।

राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे सैनिकों ने अब तक चार व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया है। सेना के मुताबिक, सुरक्षित निकाले गए लोगों को केवल मामूली चोटें आई हैं। भूस्खलन की इस दुखद घटना के बाद तीन जवानों, हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लाखड़ा के पार्थिव शरीर मिले हैं।

बचाव टीमें कठिन भू-भाग और प्रतिकूल मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दिन-रात बिना रुके लापता छह कर्मियों की तलाश और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। सेना का कहना है कि इस दुखद क्षण में वह अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदा की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भी भारतीय सेना अपने सभी कर्मियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सेना का कहना है कि कर्तव्य के प्रति जवानों की अटूट निष्ठा और जुझारूपन एक बार फिर सामने आया है।

 
यह भी पढ़ें-

असम पुश बैक नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें