27 C
Mumbai
Tuesday, November 17, 2026
होमदेश दुनियागिद्ध से टकराया इंडिगो का विमान, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर...

गिद्ध से टकराया इंडिगो का विमान, रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग!

इंडिगो के इस एयरबस-320 पर क्रू मेंबर्स सहित 175 यात्री सवार थे। पक्षी से टक्कर के बाद यात्री दहशत में थे। विमान के क्रू मेंबर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पायलट आपातकालीन रूप से सुरक्षित लैंडिंग की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

Google News Follow
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के एक विमान की गिद्ध से टक्कर के बाद आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पटना से कोलकाता वाया रांची की यह फ्लाइट जिस वक्त पक्षी से टकराई, उस वक्त वह करीब तीन से चार हजार फीट की ऊंचाई पर थी। टक्कर के बाद विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा।

पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए प्लेन की रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराई।

इंडिगो के इस एयरबस-320 पर क्रू मेंबर्स सहित 175 यात्री सवार थे। पक्षी से टक्कर के बाद यात्री दहशत में थे। विमान के क्रू मेंबर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पायलट आपातकालीन रूप से सुरक्षित लैंडिंग की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

दोपहर करीब 2 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

एयरपोर्ट के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पायलट ने कौशल का परिचय देते हुए विमान की आपात लैंडिंग कराई। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। टक्कर से विमान को कितनी क्षति हुई है, इंजीनियर इसका आकलन करने में जुटे हैं। सुरक्षा जांच और मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पक्षियों की वजह से विमान के उड़ान में बाधा में यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले 8 मई को भी दिल्ली-रांची एयर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स 116) के विंग में कबूतर फंस जाने के कारण खराबी आ गई थी। यह विमान दिन के 10:10 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कर गया था। उसके बाद तकनीकी खराबी का पता चला।

जांच की गई तो विमान के ब्लेड में एक मरा और एक जिंदा कबूतर मिला। बाद में रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इस विमान को रद्द कर दिया गया था।

 
यह भी पढ़ें-

बठिंडा में केजरीवाल-मान के पुतले जलाने का ऐलान, किसानों का विरोध!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें