27.8 C
Mumbai
Thursday, July 23, 2026
होमदेश दुनिया114 साल बाद भी टाइटैनिक का क्रेज कायम

114 साल बाद भी टाइटैनिक का क्रेज कायम

टाइटैनिक का लाइफजैकेट करोड़ों में बिका

Google News Follow

Related

RMS टाइटैनिक के डूबने के 114 साल बाद जहाज से जुड़ी एक सबसे दुर्लभ और ऐतिहासिक चीज नीलामी में रिकॉर्ड कीमत पर बिकी है। यह 22 साल की फर्स्ट-क्लास यात्री लॉरा मेबेल फ्रैंकाटेली का कॉर्क से भरा लाइफजैकेट था, जिसे विल्टशायर के नीलामी घर हेनरी एल्ड्रिज एंड सन से £670,000 यानी करीब 6.7 करोड़ रुपये में बेचा।

कीमत 9 लाख डॉलर पहुंच गई।

BBC के अनुसार, यह टाइटैनिक हादसे के बाद नीलामी में आने वाला किसी सर्वाइवर का एकमात्र प्रमाणित लाइफजैकेट है। नीलामीकर्ताओं ने इसे जीवन में एक बार मिलने वाला मौका बताया। क्रीम रंग की कैनवस वेस्ट में 12 कॉर्क वाले फ्लोटेशन पॉकेट, शोल्डर रेस्ट और साइड स्ट्रैप लगे हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इस पर लॉरा फ्रैंकाटेली और लाइफबोट नंबर 1 में उनके साथ बचे 7 अन्य लोगों के हस्ताक्षर हैं। यही वजह है कि इसे 1912 की त्रासदी से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण निजी यादगारों में से एक माना जा रहा है।

लॉरा फ्रैंकाटेली उस समय ब्रिटिश फैशन डिजाइनर लेडी लुसी डफ-गॉर्डन और उनके पति सर कॉस्मो डफ-गॉर्डन की पर्सनल सेक्रेटरी थीं और शिकागो जा रही थीं। 14 अप्रैल 1912 की रात जहाज आइसबर्ग से टकराने के बाद वह लाइफबोट नंबर 1 में सवार होकर बच गई थीं। इस बोट में 40 लोगों की जगह थी लेकिन इसे सिर्फ 12 लोगों के साथ उतारा गया था। बाद में बोट ने बर्फीले पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए वापस लौटने से इनकार कर दिया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी।

यह लाइफजैकेट दशकों तक फ्रैंकाटेली के परिवार के पास रही और करीब 20 साल पहले एक प्राइवेट कलेक्शन का हिस्सा बनी। नीलामी से पहले इसे यूरोप और अमेरिका के म्यूजियम में भी प्रदर्शित किया गया था। नीलामी से पहले इसकी अनुमानित कीमत £250,000 से £350,000 रखी गई थी। लेकिन फोन पर हुई तगड़ी बोली के कारण यह अनुमान से दोगुनी से ज्यादा कीमत पर बिकी।

इसे एक अज्ञात खरीदार ने खरीदा। इसी नीलामी में टाइटैनिक की एक लाइफबोट का सीट कुशन भी £390,000 में बिका, जिसे अमेरिका के दो टाइटैनिक म्यूजियम के मालिकों ने खरीदा। नीलामी घर के एंड्रयू एल्ड्रिज ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दिखाती है कि टाइटैनिक में लोगों की दिलचस्पी आज भी उतनी ही बरकरार है।

इतिहासकारों का मानना है कि इस लाइफजैकेट की असली कीमत पैसे में नहीं बल्कि उस कहानी में है, जिसे यह समेटे हुए है। फीका पड़ चुका कैनवस और कॉर्क कभी एक युवा लड़की की जान बचाने में मददगार बना था और 8 हस्ताक्षर उसे जिंदा बचने और इंसानी हिम्मत की निशानी बनाते हैं।

यह भी पढ़ें-

अमित शाह से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,999फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें