28 C
Mumbai
Sunday, February 1, 2026
होमदेश दुनिया‘रेगन विज्ञापन विवाद’ पर ट्रंप ने कनाडा पर लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ!

‘रेगन विज्ञापन विवाद’ पर ट्रंप ने कनाडा पर लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ!

Google News Follow

Related

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार(25 अक्तूबर) को घोषणा की कि वह कनाडाई वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी करेंगे। यह कदम उस विवादास्पद विज्ञापन के विरोध में उठाया गया है जिसे ओंटारियो सरकार ने प्रायोजित किया था और जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रॉनल्ड रेगन के मुक्त व्यापार समर्थन वाले भाषण का हवाला दिया गया था।

यह घोषणा ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TruthSocial पर की, जहां उन्होंने लिखा,“कनाडा की ओर से तथ्यों की गंभीर गलत प्रस्तुति और शत्रुतापूर्ण रवैये के कारण, मैं उनके मौजूदा टैरिफ पर अतिरिक्त 10% वृद्धि कर रहा हूं।” उन्होंने विज्ञापन को धोखाधड़ीपूर्ण करार देते हुए कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य यह उम्मीद है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट टैरिफ मामले में कनाडा की ‘मदद’ करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा, “अब संयुक्त राज्य अमेरिका खुद को कनाडा और बाकी दुनिया के ऊंचे और अनुचित टैरिफ से बचा सकता है।”

ओंटारियो सरकार द्वारा वित्तपोषित एक विज्ञापन में 1987 में रॉनल्ड रेगन के एक भाषण के अंशों का उपयोग किया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “व्यापारिक बाधाएं हर अमेरिकी कामगार को नुकसान पहुंचाती हैं।” ट्रंप ने इसे फर्जी विज्ञापन बताते हुए कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताओं को समाप्त करने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अवैध रूप से एक विज्ञापन का इस्तेमाल कर रहा है ताकि वह अमेरिकी अदालत के फैसलों को प्रभावित कर सके।

ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ चर्चा के बाद सोमवार से इस अमेरिकी विज्ञापन अभियान को निलंबित करेंगे। उन्होंने साथ ही व्यापार वार्ताओं को फिर से शुरू करने की वकालत की।

अध्यक्ष कनाडाई चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैंडेस लैंग ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,“किसी भी स्तर पर लगाया गया टैरिफ पहले अमेरिका पर कर के रूप में असर डालता है, फिर पूरे उत्तरी अमेरिका की प्रतिस्पर्धा पर। हम आशा करते हैं कि इस तनाव को कूटनीतिक बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाएगा। CUSMA (कनाडा–संयुक्त राज्य–मेक्सिको समझौता) हमारे क्षेत्र की आर्थिक सफलता की बुनियाद है।”

इस बीच, रॉनल्ड रेगन प्रेसिडेंशियल फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट ने भी ओंटारियो सरकार की आलोचना की है, यह कहते हुए कि विज्ञापन में “चयनित ऑडियो और वीडियो का इस्तेमाल किया गया है जो रेगन के विचारों को गलत तरीके से पेश करता है।” संस्था ने कहा कि उसे इस विज्ञापन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी और वह अब कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है, इसी बिंदु का जिक्र ट्रंप ने अपनी TruthSocial पोस्ट में भी किया।

गौरतलब है कि इस साल जुलाई में ट्रंप ने पहले ही एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत कनाडाई आयातों पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 35% कर दिया गया था। अब इस नए कदम के बाद, अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव और गहरा हो गया है, जिससे उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार व्यवस्था (CUSMA) पर भी संभावित असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

हरदीप सिंह पुरी बोले- एनर्जी ट्रांजिशन से किसान समृद्ध होंगे!

रवीना टंडन ने 17 में बॉलीवुड में किया डेब्यू!

भारत अब ‘सुपर सुखोई’ प्रोग्राम की ओर: MiG-21 के रिटायर होने के बाद वायुसेना के लिए बड़ा कदम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,308फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें