34 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमदेश दुनिया“भारत और मोदी के बहुत करीब हूँ”: रूस तेल व्यापार पर आलोचनाओं...

“भारत और मोदी के बहुत करीब हूँ”: रूस तेल व्यापार पर आलोचनाओं के बीच ट्रंप का नया बयान!

Google News Follow

Related

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने गहरे संबंधों पुनरुच्चार किया है। ब्रिटेन यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के बहुत करीब हूँ, मैं भारत के प्रधानमंत्री के बहुत करीब हूँ। मैंने हाल ही में उनसे बात की और जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं।” ट्रंप लंबे समय से भारत के रूस से तेल खरीदने पर लगातार आलोचना कर रहे थे और कई बार टैरिफ लगाने की धमकी भी दे चुके थे। हालांकि अब उनका रुख कुछ नरम होता दिख रहा है और वे मोदी संग अपनी मित्रता को सार्वजनिक रूप से बार-बार रेखांकित कर रहे हैं।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर के साथ चेकर्स में हुई मुलाकात के दौरान ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर रूस से तेल खरीदने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस तरह की खरीदारी से मास्को को अलग-थलग करने की वैश्विक कोशिशें कमजोर पड़ती हैं। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि अगर तेल की कीमतें और नीचे आती हैं तो रूस “समझौते” के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा, “यूरोपीय देशों को रूस से तेल खरीदते पाया गया। मैंने रूस पर पाबंदियां लगाई हैं। चीन अमेरिका को बहुत बड़ा टैरिफ दे रहा है। मैं और कदम उठाने को तैयार हूँ, लेकिन जब मेरे सहयोगी ही रूस से तेल खरीद रहे हैं तो यह मुश्किल हो जाता है।”

भारत लगातार यह कहता रहा है कि उसका रूस से तेल आयात करना किसी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं है। साथ ही, भारतीय अधिकारियों ने पश्चिमी देशों पर पाखंड का आरोप लगाया है, क्योंकि यूरोपीय संघ और अमेरिका खुद रूस से अरबों डॉलर का व्यापार जारी रखे हुए हैं।

ट्रंप की लगातार आलोचनाओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाल के महीनों में उन्हें ठंडा रुख दिखाया था। रिपोर्टों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप के डिनर आमंत्रण को ठुकरा दिया था और न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी थी, जहाँ उन्हें UN जनरल असेंबली को संबोधित करना था।

हालांकि, हाल के दिनों में ट्रंप का रुख बदलता हुआ नजर आ रहा है। मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने से लेकर सार्वजनिक मंचों पर दोस्ती की बातें करने तक, उन्होंने संकेत दिया है कि अमेरिका-भारत संबंधों को लेकर वे पहले से कहीं अधिक सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:

भारत का वैश्विक दबदबा बढ़ा, 2035 तक 9% होगी हिस्सेदारी!

हल्दी में सेहत का खजाना, आयुर्वेद से जानें इसके चमत्कारी फायदे!

पीएम मोदी का 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरा प्रस्तावित: मदन राठौड़!

अमेरिका ने पाकिस्तान-चीन का प्रस्ताव किया खारिज, BLA को UN में नहीं लग पाई पाबंदी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,526फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें