28 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिकी राष्ट्रपति की ‘तीसरी दुनिया’ के देशों से आव्रजन स्थायी रूप से...

अमेरिकी राष्ट्रपति की ‘तीसरी दुनिया’ के देशों से आव्रजन स्थायी रूप से रोकने की घोषणा

व्हाइट हाउस के पास अफगान मूल के आरोपी द्वारा हमले के बाद सख़्त कदम

Google News Follow

Related

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार(28 नवंबर) को आव्रजन नीति में बड़े बदलाव का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार ‘तीसरी दुनिया के देशों’ अर्थात (अल्प विकसित या गैर औद्योगिक कम आय वाले देशों)से अमेरिका में होने वाले सभी प्रकार के आव्रजन को स्थायी रूप से रोकने पर काम करेगी। व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर अफगान मूल के एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में एक जवान की मौत होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह घोषणा की है।

ट्रंप प्रशासन ने वारदात के बाद यह भी कहा कि वह 19 देशों से आने वाले आप्रवासियों की स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) स्थिति की सभी पैमानों पर कठोर जांच  करेगा। इन देशों में अफगानिस्तान, म्यांमार, बुरुंडी, चाड, कांगो, क्यूबा, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, ईरान, लाओस, लीबिया, सिएरा लियोन, सोमालिया, सूडान, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, वेनेज़ुएला और यमन शामिल हैं, ये वही देश हैं जिन्हें ट्रंप ने जून में जारी अपने आदेश में यात्रा प्रतिबंध सूची में रखा था।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “मैं सभी तृतीय विश्व देशों से आव्रजन को स्थायी रूप से रोक दूंगा ताकि अमेरिकी व्यवस्था पूरी तरह से पुनर्स्थापित हो सके, बाइडेन द्वारा की गई लाखों अवैध मंजूरियों को समाप्त करूंगा और उन सभी को हटाऊंगा जो अमेरिका के लिए संपत्ति नहीं हैं या हमारे देश से प्रेम करने में अक्षम हैं।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका गैर-नागरिकों को दिए जाने वाले सभी संघीय लाभ और सब्सिडी समाप्त करेगा। उनकी घोषणा के अनुसार सरकार ऐसे प्रवासियों को नागरिकता से वंचित करेगी जो राष्ट्र की शांति को बाधित करते हैं, और ऐसे किसी भी विदेशी नागरिक को निष्कासित करेगी जो सार्वजनिक बोझ, सुरक्षा खतरा या पश्चिमी सभ्यता के साथ असंगत माना जाएगा।

‘तीसरी दुनिया के देश’ शब्दावली व्यापक और अस्पष्ट है, जिसका उपयोग आमतौर पर अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और ओशिआनिया के कुछ हिस्सों में स्थित निम्न एवं मध्यम आय वाले विकासशील देशों के लिए किया जाता है।

व्हाइट हाउस के पास हुए हमले के बाद, ट्रंप ने इस घटना को घृणित  एक आतंकी कृत्य बताया था। हमले का आरोपी को अफगान शरणार्थी बताया गया है, जिसने दो सैनिकों पर फायरिंग की थी। घटना के बाद यूएस सिटिज़नशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज़ (USCIS) ने कहा कि राष्ट्रपति ने हर ग्रीन कार्ड की व्यापक और कठोर पुनर्समीक्षा का आदेश दिया है। ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में दावा किया, “यह शरणार्थी बोझ अमेरिका में सामाजिक अव्यवस्था का प्रमुख कारण है… केवल रिवर्स माइग्रेशन ही इस स्थिति का स्थायी समाधान कर सकता है।”

अफगानिस्तान से आने वाले सभी नए आव्रजन आवेदनों की प्रोसेसिंग को भी तुरंत रोक दिया गया है। ट्रंप की इस कड़ी नीति ने एक बार फिर अमेरिका की आव्रजन प्रणाली, सुरक्षा उपायों और नागरिकता प्रक्रियाओं को लेकर व्यापक राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन पीस प्लान पर पुतिन की दो टूक, बिना शर्त सीजफायर नहीं !

देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन: “एक शाम अमर शहीदों के नाम”!

दिल्ली में एक्यूआई पहुंचा 385 के पार, डॉक्टरों ने लोगों को दी ये सलाह!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें