32 C
Mumbai
Wednesday, March 11, 2026
होमक्राईमनामाउस्मान हादी की हत्या के दो आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

उस्मान हादी की हत्या के दो आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

मेघालय सीमा से घुसे थे भारत में

Google News Follow

Related

बांग्लादेश के चर्चित राजनीतिक कार्यकर्ता और भारत विरोधी नेता शरिफ उस्मान हादी की हत्या दो आरोपियों को भारत में गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार(7 मार्च) देर रात  को उत्तर 24 परगना जिले के बोंगांव इलाके से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बांग्लादेश के पाटुआखाली निवासी 37 वर्षीय फैसल करीम मसूद और ढाका निवासी 34 वर्षीय आलमगीर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हत्या के बाद अवैध रूप से भारत में घुस आए थे और सीमा क्षेत्र में छिपकर बांग्लादेश वापस लौटने की योजना बना रहे थे।

पश्चिम बंगाल पुलिस STF के बयान के अनुसार, हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मेघालय सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे। इसके बाद वे अलग-अलग स्थानों पर छिपते हुए अंततः पश्चिम बंगाल के बोंगांव इलाके तक पहुंचे, जहां खुफिया जानकारी मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बांग्लादेश के प्रमुख राजनीतिक कार्यकर्ता शरिफ उस्मान हादी की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हादी बांग्लादेश में भारत की नीतियों के मुखर आलोचक माने जाते थे और वर्ष 2024 में हुए जनआंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी, जिसके परिणामस्वरूप तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटना पड़ा था।

गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2025 को ढाका के पल्टन इलाके में बॉक्स कलवर्ट के पास उस्मान हादी पर नकाबपोश हमलावरों ने गोलीबारी की थी। गंभीर रूप से घायल हादी को बाद में इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

हत्या के बाद बांग्लादेशी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि हमलावर भारत भाग गए हैं। हालांकि उस समय भारतीय अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया था। अब पश्चिम बंगाल में हुई इन गिरफ्तारियों को ढाका के उस आरोप की पुष्टि के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारत में मामला दर्ज किया है। उन्हें रविवार 8 मार्च को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दोनों को आगे की पूछताछ के लिए 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और सीमा पार नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: योग, आहार और नींद से महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य!

तीसरी बार T20 विश्व कप चैंपियन बना भारत, पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

‘हमारे सामने कोई मुकाबला नहीं था’ विराट कोहली ने की टीम इंडिया की तारीफ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें