29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियादो बहुएं पहुंची महिला आयोग, कहा, सास और ननद करना चाहती हैं धर्मांतरण  

दो बहुएं पहुंची महिला आयोग, कहा, सास और ननद करना चाहती हैं धर्मांतरण  

Google News Follow

कानपुर में दो बहुओं ने अपनी सास पर आरोप लगाया है कि वह जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करना चाहती हैं। दोनों बहुओं ने इस संबंध में राज्य महिला आयोग की सदस्य से न्याय की गुहार लगाई है। दोनों पीड़ितों ने अपनी सास पर कई आरोप लगते हुए कहा कि उसकी सास घर में पूजा पाठ नहीं करने देती हैं और परिवार का पुश्तैनी पूजा स्थल को भी तोड़ दिया है। .

यह मामला कानपुर के राजापुरवा का है। जहां मोना पत्नी शिवकुमार और देवरानी पूजा पत्नी सचिन ने राज्य महिला आयोग पूनम कपूर को बताया कि उसकी सास कमला देवी 2020 ईसाई धर्म अपना लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने साथ तीन ननदों रेखा, ज्योति और पूजा का भी धर्म परिवर्तन करा दिया था। पीड़िताओं ने आगे बताया कि अब उसकी सास और तीनों ननद मिलकर उनका धर्म परिवर्तन कराने के लिए उनके पतियों पर दबाव डाल रही हैं।

राज्य महिला आयोग से दोनों पीड़ित महिलाओं ने कहा कि धर्म परिवर्तन नहीं करने पर सास और तीनों ननद उन्हें प्रताड़ित करती हैं। ईसाई धर्म अपनाने के लिए 40 हजार का प्रलोभन भी देती हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से दोनों महिलाएं अपने पतियों के साथ उनके कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि महिलाओं की एक ननद रेखा का पति भी अपनी सास पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है।

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि उसकी सास और ननद घर में पूजा नहीं करने देती हैं। पीड़िताओं ने बताया कि उसकी सास ने परिवार पुश्तैनी पूजा मंदिर भी तोड़ दी है।राज्य महिला आयोग ने मौके पर ही पुलिस बात कर मामले को गंभीरता से लेने और जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।

ये भी पढ़ें 

बाल में थूकने पर हबीब ने मांगी माफ़ी ,कही यह बात 

CM योगी अयोध्या से लड़ सकते हैं चुनाव!, कार्यालय के लिए हो रही तैयारी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें