28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियादहला आसमान: एमपी में दो, राजस्थान में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त 

दहला आसमान: एमपी में दो, राजस्थान में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त 

  हादसे का कारण पता नहीं 

Google News Follow

मध्य प्रदेश में मुरैना में दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें एक विमान सुखोई 30 और दुसरा मिराज 2000 शामिल है। दुर्घटना के बाद दोनों विमानों में आग लग गई।बताया जा रहा है कि दोनों विमान ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरे थे ,लेकिन किसी वजह से दोनों विमान आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। अभी तक हादसे के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है। इसके कुछ समय बाद ही राजस्थान के भरतपुर में भी एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह घटना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगल में हुई। आपस में दोनों विमानों के टकराने के बाद तेजी से जमीन की और आते देखे गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस  और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। घटना के बाद ग्वालियर एसपी ने बताया कि बड़े स्तर पर कांबिंग की जा रही है।

देखा जा रहा है कि इस हादसे में कितना नुक्सान हुआ है। अधिकारी के अनुसार हादसे के बाद विमान के अवशेष पुरे जंगल में फ़ैल गए हैं। अभी तक यह साफ़ नहीं हो सका है कि इन दोनों विमानों में कितने पायलट थे। हालांकि शुरूआती जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि सुखोई 30 में दो और  मिराज 2000 में एक पायलट थे। जिसमें  दो पायलट सुरक्षित हैं जबकि एक पायलट की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा, कांग्रेस के लिए खतरा?

आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम भी हो सकते हैं खाली

वंचित से गठबंधन को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें