28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियायूपी सीएम का बड़ा बयान: भारत का राष्ट्रीय धर्म है सनातन धर्म 

यूपी सीएम का बड़ा बयान: भारत का राष्ट्रीय धर्म है सनातन धर्म 

 राजस्थान के भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर के कार्यक्रम में शामिल योगी आदित्यनाथ  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है। निजी स्वार्थ से उठकर हम राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं।  बता दें कि यूपी के सीएम शुक्रवार को राजस्थान के जालौर जिले के दौरे पर थे। यहां उन्होंने भीनमाल में  नीलकंठ महादेव मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म राष्ट्रीय धर्म है अगर हम निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर एकजुट हों तो देश सुरक्षित रहेगा। उन्होंने  कहा कि अगर किसी काल खंड में हमारे धर्म स्थलों को अपवित्र किया गया तो हमें उसके पुनर्निर्माण के लिए अभियान चलाना होगा। आज देश आगे बढ़ रहा है देश अमृतकाल चल रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या का भव्य राम मंदिर बन रहा है।
इस अभियान का कर्म आप सभी देख रहे ही हैं। 500 वर्षों के बाद अयोध्या का राम मंदिर बन रहा है। आज आप सभी के सहयोग से राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दिन मेरे लिए अति महत्वपूर्ण हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे अति प्राचीन मंदिर का दर्शन करने का पुण्य मिल रहा है। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का इस धार्मिक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा कि 1400 साल पुराने मंदिर को देखना अद्भुत है।
ये भी पढ़ें

दहला आसमान: एमपी में दो, राजस्थान में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त 

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा, कांग्रेस के लिए खतरा?

​नीता अंबानी का पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट, फीस सुनकर चौंक जाएंगे आप​ ​​!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,355फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें