31 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026
होमदेश दुनियागुजरात के जूनागढ़ में दो मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे...

गुजरात के जूनागढ़ में दो मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

Google News Follow

Related

गुजरात के जूनागढ़ में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां कड़ियावल इलाके में एक इमारत ढह गई। यह इमारत सब्जी मंडी के पास थी और इसके नीचे दुकानें भी थीं। सब्जी मंडी के चलते यहां काफी भीड़ रहती है। ऐसे में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसके अलावा दमकल और पुलिस के जवान भी लोगों को निकालने में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कि यह इमारत काफी पुरानी थी। निगम ने इसमें रहने वाले लोगों को नोटिस भी दिया था। वहीं शहर में आई बाढ़ के चलते इसकी नींव और कमजोर हो गई थी। बताया गया है कि जब यह घटना हुई, उस वक्त कई लोग बिल्डिंग में ही मौजूद थे। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

बता दें कि जूनागढ़ में रविवार सुबह तक 241 मिलीमीटर बारिश के बाद हर तरफ सैलाब की स्थिति है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। कई इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए। बाढ़ की चपेट में आए सैकड़ों जानवरों के शव भी मिले हैं। इसके साथ ही जूनागढ़ जिले में धारा 144 लगा दी गई है। लोगों से 24 जुलाई की रात तक बेवजह घर से न निकलने को कहा गया है।

ये भी देखें 

पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!

आप सांसद संजय सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड

भगवान श्रीराम की 108 फीट ऊंची प्रतिमा, केंद्रीय गृह मंत्री ने आधारशिला रखी

ASI द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के बैरिकेड क्षेत्र का सर्वेक्षण आज से शुरू

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,525फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें