28.3 C
Mumbai
Monday, July 13, 2026
होमदेश दुनियाजानें, UK ने क्यों किया महात्मा गांधी और कमल के फूल वाला सिक्का...

जानें, UK ने क्यों किया महात्मा गांधी और कमल के फूल वाला सिक्का लांच   

Google News Follow

Related

यूके। ब्रिटेन ने भारत की आजादी के 75वें साल के अवसर पर दिवाली  के दिन महात्मा गांधी के सम्मान में एक सिक्का जारी किया है। जिस पर एक ओर महात्मा गांधी और दूसरी ओर भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है। यह भारत और ब्रिटेन के रिश्तों की मजबूती को दर्शाता है। ब्रिटेन के चांसलर ऋषि सुनक ने महात्मा गांधी के जीवन का जश्न मनाने के लिए  £5 के नए कलेक्टर सिक्का को रिलीज किया है। खास बात ये है कि इस सिक्के को दिवाली संग्रह का हिस्सा बनाया गया है। इसमें भारत के राष्ट्रीय फूल कमल पर देवी लक्ष्मी की छवि नजर आ रही है।

इस सिक्के को रॉयल मिंट के दिवाली संग्रह के रूप में बिक्री के लिए रखा गया है। ब्रिटेन ने सिक्के को भारत की आजादी के 75वें वर्ष के स्मारक के रुप में दीपावली के अवसर पर लॉन्च किया गया है। सोने और चांदी सहित कई मानकों में उपलब्ध इस विशेष संग्राहक सिक्के को हीना ग्लोवर द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें महात्मा गांधी के सबसे प्रसिद्ध पंक्ति ‘My life is my message’ लिखी हुई है। इसमें भारत का राष्ट्रीय फूल कमल भी बना हुआ है। यूके और भारत के बीच स्थायी और सांस्कृतिक संबंधों की मजबूती को दर्शाते इस सिक्के को महात्मा गांधी को समर्पित किया गया है।
इस सिक्के के अंतिम डिजाइन को चांसलर ऋषि सनक द्वारा फाइनल किया गया। ब्रिटेन के राजकोष के चांसलर, ऋषि सनक ने कहा- “यह सिक्का एक प्रभावशाली नेता को एक उचित श्रद्धांजलि है जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया। एक प्रैक्टिसिंग हिंदू के रूप में, मुझे दिवाली के दौरान इस सिक्के का अनावरण करने पर गर्व है। महात्मा गांधी ने भारतीय स्वतंत्रता के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और पहली बार उनके उल्लेखनीय जीवन की स्मृति में यूके का सिक्का रखना शानदार है।”

उन्होंने आगे कहा कि- £5 का सिक्का, जो आज बिक्री के लिए उपलब्ध है, रॉयल मिंट के व्यापक दिवाली संग्रह का हिस्सा है, जिसमें मेंहदी-शैली की पैकेजिंग में 1g और 5g सोने की छड़ें शामिल हैं और धन की हिंदू देवी लक्ष्मी को दर्शाती यूके की पहली सोने की पट्टी है। 20 ग्राम सोने की लक्ष्मी बार को साउथ वेल्स में हिंदू समुदाय के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया था, यहां रॉयल मिंट भी स्थित है।

मिंट  कार्डिफ़ में श्री स्वामीनारायण मंदिर समारोह में शामिल होगा, जहां उपासक आने वाले वर्ष के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करेंगे। द रॉयल मिंट के मुख्य ग्राहक अधिकारी, निकोला हॉवेल ने कहा कि “जैसे ही हम दिवाली समारोह के करीब पहुंच रहे हैं, हमें महात्मा गांधी के जीवन और विरासत की स्मृति में यूके के पहले आधिकारिक सिक्के का अनावरण करने की खुशी है। सुंदर डिजाइन यूके और भारत के स्थायी और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,090फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें