32 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमदेश दुनिया44 दिन में बनी भारत की पहली 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस, जाने...

44 दिन में बनी भारत की पहली 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस, जाने कैसी बनी     

केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शुक्रवार को बेंगलुरु में इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है।

Google News Follow

प्रिंटिंग की दिशा में भारत ने बड़ा और नया कदम उठाते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत ने कागज़ पर शब्दों और फोटो की प्रिंटिंग के बाद बिल्डिंग प्रिंट करके खड़ी कर दी है। दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है। भारत के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शुक्रवार को बेंगलुरु में इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में 3डी बिल्डिंग तैयार होते देखा जा सकता है। इसके जरिये पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग को तैयार किया गया है।

बेंगलुरु के कैम्ब्रिज में स्थित यह बिल्डिंग रिकॉर्ड 44 दिनों में प्रिंट करके तैयार किया गया है। इस बिल्डिंग का उद्घाटन खुद केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शुक्रवार को किया। अधिकारियों ने बताया कि पोस्ट ऑफिस की इस बिल्डिंग का निर्माण 3 डी द्वारा 21 मार्च को शुरू हुआ जो 3 मई को पूरा हुआ। अधिकारियों  ने बताया कि 3 डी की तकनीक के कारण इसे बहुत कम समय में पूरा किया गया है। इस बिल्डिंग का निर्माण 1100 वर्ग फुट की जगह में किया गया है। इस बिल्डिंग का नाम कैम्ब्रिज ले आउट पोस्ट रखा गया है।

लालू यादव की बढ़ेगी मुश्किलें, CBI ने जमानत रद्द कराने पहुंची सुप्रीम कोर्ट

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेंगलुरु ने देश के समक्ष हमेशा एक नई तस्वीर पेश की है। उन्होंने कहा कि इस 3 डी प्रिंट पोस्ट ऑफिस भवन को जो नै तस्वीर सामने आई है यही भारत की भावना है। भारत की यही वह भावना है जिसके साथ देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हैं। बता दें की इस नई तकनीक के माध्यम से ड्राइंग इनपुट के जरिये  परत दर परत कंक्रीट डाली जाती है। जिस स्थान पर इस बिल्डिंग का निर्माण किया जाना होता है वहां मशीन को स्थापित किया जाता है। उसके बाद इस 3 डी तकनीक के माध्यम बनाया जाता है।

 

ये भी पढ़ें

 

अजय का दावा: राहुल गांधी फिर अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, प्रियंका वाराणसी के …    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें