28 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
होमक्राईमनामाविमल यादव की हत्यारे गिरफ्तार, विपक्ष के कई नेता भी पत्रकार के घर पहुंचे 

विमल यादव की हत्यारे गिरफ्तार, विपक्ष के कई नेता भी पत्रकार के घर पहुंचे 

पत्रकार विमल यादव की हत्या में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।       

Google News Follow

Related

बिहार के रानीगंज में पत्रकार विमल यादव की हत्या के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस हत्या कांड में शामिल मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। विमल यादव की  हत्या के 24 घंटे आरोपियों को नपुलिस ने पकड़ लिया है। इस हत्या के बाद नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए थे।

गौरतलब है कि विमल यादव को शुक्रवार को बदमाशों ने उनके घर पर ही गोली मार दी थी।   विमल यादव के घर का दरवाजा कोई  खटखटाया इसके बाद जब बाहर आये तो घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें गवाही नहीं देने के लिए धमका रहे थे। जिसको विमल यादव ने अनदेखी कर दी। बता दें कि दो साल पहले उनके भाई की भी बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस केस के विमल यादव मुख्य गवाह थे।

बताया जा रहा है कि इस विमल यादव के ह्त्या का तार जेल जुड़ा हुआ है। पकड़े गए अपराधियों में मुख्य आरोपी भी शामिल है। कहा जा रहा है कि विमल यादव की हत्या करने वाले उनके आसपास के ही रहने वाले हैं। सुपौल जेल विमल यादव को धमकी देने वाला अपराधी रूपेश  यादव है जो उनका पडोसी बताया जा रहा है। गिरफ्तार में आरोपियों में बिपिन यादव,भवेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव शामिल हैं। इन बदमाशों को देर रात अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि विमल यादव की हत्या के बाद उनके पिता छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराये थे। वहीं, विपक्ष के कई नेताओं ने विमल यादव के घर भी पहुंच रहे हैं। जिसकी वजह से आसपास की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया है। इस घटना क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें   

 

बिहार में जंगलराज? पत्रकार को दिनदहाड़े मारी गोली, BJP नीतीश पर हमलावर   

अजय का दावा: राहुल गांधी फिर अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, प्रियंका वाराणसी के …    

लालू यादव की बढ़ेगी मुश्किलें, CBI ने जमानत रद्द कराने पहुंची सुप्रीम कोर्ट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,668फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें