31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमदेश दुनिया​मुंबई-दिल्ली की दूरी 24 घंटे की बजाय मात्र 12 घंटे की होगी...

​मुंबई-दिल्ली की दूरी 24 घंटे की बजाय मात्र 12 घंटे की होगी -नितिन गडकरी ​

मुंबई-दिल्ली सड़कों से 1 हजार 450 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इसमें 24 घंटे लगते हैं।​ इस हाइवे के निर्माण के बाद यह दूरी मात्र 12 घंटे की हो जायेगी|

Google News Follow

Related

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यशवंतराव चव्हाण केंद्र में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली और मुंबई के बीच एक नये एक्सप्रेस-वे कार्य जल्दी ही प्रारंभ होने जा रहा है| इस हाइवे को मुंबई के नरीमन पॉइंट से भी जोड़ा जायेगा| वही बिजली से चलने वाली डबल देकर वातानुकूलित बस को गुरुवार को मुंबई में हरी झंडी दी गयी है| केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर दिल्ली-मुंबई राजमार्ग की भी जानकारी दी| 

केंद्रीय​ मंत्री ने कहा कि ​​इस हाईवे पर 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और ​​हाईवे से बिजली से चलने वाली वातानुकूलित बसें चलाने की योजना है|​​ हाईवे के काम में तेजी लाई जा रही है। फिलहाल वाहनों को मुंबई-दिल्ली सड़कों से 1 हजार 450 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इसमें 24 घंटे लगते हैं।​ इस हाइवे के निर्माण के बाद यह दूरी मात्र 12 घंटे की हो जायेगी| गतकुछ वर्षों में बांद्रा-वर्ली सी लिंक, 55 फ्लाईओवर और मुंबई-पुणे हाईवे जैसे कई काम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई-दिल्ली हाईवे को नरीमन पॉइंट के साथ-साथ बांद्रा-वर्ली सागरी सेतु से जोड़ने की ​भी ​योजना है|​​ उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-हरिद्वार आदि मार्गों​ ​पर ​भी निर्माण कार्य किया जा रहा ​​है और इसलिए इन शहरों के बीच का सफर दो घंटे के भीतर ​का हो जायेगा|  वही उन्होंने बताया कि मुंबई के लिए​​ यह परिवहन व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव है।
​नितिन गडकरी ने कहा कि जैसे-जैसे प्रदूषण कम करने के लिए बिजली से चलने वाले वाहनों की ओर रुझान बढ़ रहा है, भविष्य में वाहनों के लिए वैकल्पिक ईंधन जैसे हाइड्रोजन, इथेनॉल आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके चलते पेट्रोल-डीजल पर प्रतिबंध रहेगा। गडकरी ने विश्वास व्यक्त किया कि वैकल्पिक ईंधन से लागत कम होगी और बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सकेगा।​
यह भी पढ़ें-

आमिर पर मुकेश खन्ना का पलटवार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें