31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियासास-दामाद की अनोखी प्रेम कहानी: विरोध के बीच गांव छोड़ किया प्यार​!

सास-दामाद की अनोखी प्रेम कहानी: विरोध के बीच गांव छोड़ किया प्यार​!

​इस मामले में परिवार ने मामले में चुप्पी साध ली है। राहुल के पिता कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

Google News Follow
अलीगढ में सास-दामाद की प्रेम कहानी ने दोनों परिवारों की साख को बट्टा लगाया, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी कही का नहीं छोड़ा है| बता दें कि होने वाले दामाद राहुल के साथ गई सास सपना को राहुल के परिवार ने स्वीकार नहीं किया। परिवार ने उन्हें घर में नहीं रुकने दिया। रात उन्होंने पड़ोसी के घर में काटी। इसके बाद सुबह वे फिर से गायब हो गए। अब कहां गए, किसी को इसकी खबर नहीं। हां, एक दोस्त ने जरूर उन्हें बाइक से पाली क्षेत्र में छोड़ा।
इस मामले में परिवार ने मामले में चुप्पी साध ली है। राहुल के पिता कुछ भी बोलने से इ​नकार कर रहे हैं। मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ के जितेंद्र की पत्नी सपना के अपने दामाद राहुल से प्रेम संबंध हो गए थे।​ बेटी की शादी से पहले दोनों घर से निकल गए। दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए। यहां आकर उसने यही बयान दिया कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे।
​
बहरहाल, इस मामले में काउंसिलिंग भी बेनतीजा रही। महिला के बेटे भी कहते रहे घर चलने को मगर वह नहीं मानी। एसपी देहात अमृच जैन के मुताबिक महिला ने अपनी मर्जी से होने वाले दामाद संग जाने की बात कही।
चूंकि दोनों बालिग हैं। इसलिए महिला को राहुल संग भेजा गया। इससे पहले दंपती के आरोपों पर परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग भी कराई गई। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे उसकी मर्जी से भेजा गया है।
दरअसल, मडराक के गांव मनोहरपुर कायस्थ का जितेंद्र गांव में अपनी पत्नी सपना, बेटी और बेटों संग रहता था। जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी दादों के गांव मछरिया निवासी राहुल से तय कर दी थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी।​ इससे पहले सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए और दोनों मौका देखकर 6 अप्रैल को घर से निकल गए। परिवार वालों का आरोप था कि सपना घर से जेवरात और पैसा लेकर गई है।
बेटी का कहना था कि उसके लिए मां मर चुकी है। हम कोई संबंध नहीं रखेंगे। बस हमारा पैसा और जेवर वापस करा दिया जाए। इधर, इस मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। पुलिस उन्हें तलाश रही थी कि इसी बीच दोनों बुधवार को दादों थाने पहुंच गए।​ तब से वह जिद पर थी कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। वहीं बेटे घर चलने के लिए कहते रहे। उसका बेटा रोता रहा, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीजा।
​यह भी पढ़ें-

‘सिर्फ बयानबाजी कर रही कांग्रेस, जनता जानती है सच्चाई’: अरविंद शर्मा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें