29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियापहले देते थे भगवान राम को गाली,अब टेक रहे मत्था,योगी के निशाने...

पहले देते थे भगवान राम को गाली,अब टेक रहे मत्था,योगी के निशाने पर केजरीवाल

UP Assembly Election 2022

Google News Follow

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या में हैं, जहां उन्होंने सरयू आरती के साथ हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए और यूपी में सरकार बनने पर सभी को फ्री में अयोध्या दर्शन के ऑफर भी दे दिए। अरविन्द केजरीवाल के अयोध्या दर्शन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इशारों में ही निशाना साधा। बीजेपी के पिछड़ा वर्ग सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केजरीवाल से कोरोना काल में एक छोटा सा राज्य नहीं संभला और चुनावी मौसम में उन्हें राम की याद आई है।

योगी ने कहा कि कोरोना काल में दिल्ली में रह रहे यूपी के लोगों को भगाया गया।  अब जब चुनाव नजदीक है तो उन्हें राम याद आ रहे हैं, ये सपा-बसपा-कांग्रेस और अब एक दिल्ली वाले भी पहले भगवान श्री राम को गाली देते थे और अब माथा टेकने अयोध्या जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनसे छोटी सी दिल्ली नहीं सम्भली, यूपी बिहार के लोगों को कोरोना संकट में भगाया आज चुनाव के समय में भगवान राम याद आ रहे हैं, क्या इस प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस को शासन करने का मौका नहीं मिला था? क्या उनकी जिम्मेदारी प्रदेश के प्रति नहीं थी? एक दिल्ली वाले हैं जो आज कह रहे हैं कि आज ये फ्री देंगे वो फ्री देंगे. जब मौका मिला था तो यूपी-बिहार वालों को दिल्ली से भगा दिया, जब अवसर मिला तो जिम्मेदारी नहीं मिली, पहले प्रभु श्रीराम को गाली देते थे। आज जब लग रहा है कि प्रभु श्रीराम के बिना नैया पार नहीं होगी तो मत्था टेकने आ रहे हैं। अच्छी बात है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें