29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाUP Board Exam 2021-22: ऑनलाइन मॉनिटरिंग, कैमरा बंद मिला तो होगी कार्रवाई

UP Board Exam 2021-22: ऑनलाइन मॉनिटरिंग, कैमरा बंद मिला तो होगी कार्रवाई

वेबकास्टिंग से सभी 131 केंद्रों को जोड़ने के लिए आइपी एड्रेस भी मांगा गया था। सात विद्यालयों ने अभी तक आइपी एड्रेस नहीं दिया है। 10वीं और 12 वीं परीक्षा को लेकर लगभग सभी तैयारी जोर शोर से की जा रही है|

Google News Follow

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा की मॉनीटरिंग इस बार भी ऑनलाइन की जाएगी। सभी केंद्रों पर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा दुरूस्त कराने का निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) डॉ विनोद कुमार राय ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी हालत में कैमरा बंद नहीं होना चाहिए। अन्यथा संबंधित केंद्राध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई जाएगी।

परीक्षा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को राजकीय क्वींस इंटर कालेज में बुलाई प्रधानाचार्यों-केंद्राध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआइओएस ने कहा कि परीक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिग के ​​लिए राज्य स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। इसके तहत सभी केंद्रों को जुड़ा जायेगा|

वहीं जनपद स्तर पर क्वींस कालेज में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। वेबकास्टिंग से सभी 131 केंद्रों को जोड़ने के लिए आइपी एड्रेस भी मांगा गया था। सात विद्यालयों ने अभी तक आइपी एड्रेस नहीं दिया है। 10वीं और 12 वीं परीक्षा को लेकर लगभग सभी तैयारी जोर शोर से की जा रही है|

बैठक में सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी ने सभी केंद्रों को डबल लॉक में प्रश्नपत्र रखने, कोविड प्रोटोकाल के साथ शुचिता से परीक्षा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए जनपद व मंडल स्तर पर अलग-अलग सचल दस्ते भी गठित किए जाएंगे।

​​यह भी पढ़ें-

UP Election 2022:  वोट डालने के बाद “मैं जिंदा हूं”, ‘मृतक’ ने किया ऐलान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें