29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाअब उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के नाम हिंदी के साथ उर्दू...

अब उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के नाम हिंदी के साथ उर्दू में भी होंगे 

सीएमओ ने जारी किया निर्देश 

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के नाम हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाएंगे। इस संबंध में एक निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया गया है।जिसमें कहा गया है कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भी अपने नाम हिन्दी और उर्दू दोनों भाषाओं में लिखें।

बता दें कि इस निर्देश के अनुसार 167 सरकारी जिला अस्पतालों , 873 सामुदायिक केंद्रों, और 2934  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी हिंदी के साथ उर्दू नाम लिखे जाएंगे। निर्देश में कहा गया है कि जिला अस्पतालों के अफसरों और कर्मचारियों को भी अपने हिंदी नाम के साथ उर्दू में भी नाम लिखना है। मालूम हो कि उन्नाव के रहने वाले मोहम्मद हारून ने एक चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी।
उर्दू को राजभाषा का  दर्जा दिए जाने के बावजूद विभिन्न विभागों में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर शैलेश ने एक निर्देश जारी कर सभी विभागों को कहा है कि वे आदेश का पालन करें।भाषा विभाग ने सात अक्टूबर 1989 को उर्दू को दूसरी राजभाषा घोषित किया था। इस संबंध में19 नवंबर 1990 को शासनदेश जारी किया था। इस शासनादेश का पालन नहीं हो रहा था जिसके बाद शिकायत मिलने पर अब इस शासनादेश को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़ें 

 

PM मोदी ने महारानी एलिजाबेथ से मुलाक़ात का बताया किस्सा  

2024 ​​की चुनावी बयार​: ममता बनर्जी का ऐलान, कहा,मैं, नीतीश कुमार और​…!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें