28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाबाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू गिरफ्तार, जेल में शौहर के साथ रहती...

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू गिरफ्तार, जेल में शौहर के साथ रहती थी घंटों 

सामान के बहाने फोन पहुंचाने के फ़िराक में थी निखत अंसारी

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू निखत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है बताया जा रहा है कि वह जेल में अपने शौहर के साथ दो से तीन घंटे बिताती थी। बता दें कि जब से यूपी में  योगी सरकार आई है तब बाहुबलियों की खैर नहीं है। उनके ऊपर योगी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ उनके द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किये गए जमीन को छुड़ाने का काम कर रही है।

इस बीच, बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी की बहू निखत अंसारी ने अपने शौहर अब्बास अंसारी के पास मोबाइल पहुंचाने की कोशिश में थी। अब्बास अंसारी चित्रकूट के जेल में बंद है। इस दौरान जब भी निखत अंसारी अपने शौहर से मिलती थी तो वह उसके साथ दो से तीन घंटे रहती थी।इस मामले में निखत अंसारी के साथ उसके ड्राइवर नियाज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला शुक्रवार दोपहर का है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को नियत अंसारी अपने शौहर को जेल में कुछ सामान पहुंचाने  वाली थी।  ज्यादा सामान होने पर जब उसकी जांच की गई तो उसमें  मोबाइल फोन निकला। इस जब पुलिस ने उससे इस संबंध में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद स्थानीय थाने में निखत अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।खबर यह भी है कि निखत अंसारी अपने शौहर से डिप्टी जेलर कमिश्नर के कमरे में मिलते थे। इस दौरान कुछ प्रतिबंधित सामान भी बरामद किये गए हैं जिसे जेल में ले जाना प्रतिबंधित है।

ये भी पढ़ें 

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे रिकार्ड समय में बना 4 लेन, जानिए क्या है खास…

दिल्ली शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, इस सांसद का बेटा गिरफ्तार    

कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल राज्यसभा से सस्पेंड, वीडियो बनाना पड़ा महंगा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें