29 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमक्राईमनामाUP: देवबंद में धार्मिक स्थल पर पथराव, दो घायल, बजरंग दल का...

UP: देवबंद में धार्मिक स्थल पर पथराव, दो घायल, बजरंग दल का हंगामा!

आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे 35- 40 लोगों की भीड़ वहां आ गई। देखते ही देखते पथराव होने लगा। मंदिर के सेवादार विजय प्रजापति और अंश शर्मा घायल हो गए।

Google News Follow
रामलीला मैदान स्थित मंदिर के बाहर शनिवार शाम कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी विवाद हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर के देवबंद में एक मंदिर के बाहर क्रिकेट खेल रहे बच्चों को मना करने पर पथराव हो गया, जिसमें मंदिर के दो सेवादार घायल हो गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

बता दें कि रामलीला मैदान स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर के बाहर शनिवार शाम कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। एक गेंद मंदिर के अंदर चली गई। मंदिर के सेवादारों ने बाहर आकर बच्चों को यहां खेलने से मना किया।

इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद तनाव हो गया था। आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे 35- 40 लोगों की भीड़ वहां आ गई। देखते ही देखते पथराव होने लगा। मंदिर के सेवादार विजय प्रजापति और अंश शर्मा घायल हो गए।

इस घटना के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई करने का आश्वासन दिलाकर मामला शांत करने का प्रयास किया।

इसी दौरान जानकारी मिलने पर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी, अभिषेक त्यागी आदि भी वहां पहुंच गए और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- 

J​&K: रामबन में मूसलधार बारिश से तबाही, हाईवे बंद, तीन की मौत​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें