27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव: जदयू नेता बोले, लोजपा चेहरा बनाकर खेला गया खेल!

बिहार चुनाव: जदयू नेता बोले, लोजपा चेहरा बनाकर खेला गया खेल!

इंडिया गठबंधन के नेता लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में टूट का आरोप लगाते रहे हैं। अब जदयू के वरिष्ठ नेता ने इस आरोप को हवा दे दी है। 

Google News Follow
जेडीयू के वरिष्ठ नेता और रघुनाथपुर विधानसभा से तीन टर्म विधायक रहे विक्रम कुंवर ने आरोप लगाया कि 2020 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर नीतीश कुमार को हराने का काम किया था। उस वक्त चिराग पासवान को आगे कर जदयू को हराने की कोशिश की गई।
जब तक नीतीश कुमार जिंदा हैं तब तक दूसरा कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार में बनेगी। नीतीश कुमार ने जितना बिहार के लिए किया है, उतना किसी ने नहीं किया। वहीं चिराग पासवान के सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो फिलहाल चिराग पासवान के मुख्यमंत्री बनने की संभावना नहीं दिख रही है।
बता दें कि इंडिया गठबंधन के नेता लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में टूट का आरोप लगाते रहे हैं। अब जदयू के वरीय नेता ने इस आरोप को हवा दे दी है। बड़ा आरोप लगाते हुए बता दिया कि पिछले चुनाव में किस पार्टी ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को हराने का काम किया था।
वह कौन नेता हैं? वह कभी रामविलास पासवान नहीं सकते हैं। अगर ईमानदारी से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अगर चुनाव लड़ेगा तो 225 से अधिक सीट जरूर आएगी।

जदयू के वरीय नेता विक्रम कुंवर ने कहा कि मैं 2010 में भाजपा के टिकट पर विधायक बना। 2015 में मेरा टिकट काट दिया गया। इसके बाद मैं सीएम नीतीश कुमार के साथ चला गया। 2015 में नीतीश कुमार ने कहा कि आप चुनाव मत लड़िए।

2020 में भी मैं दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी में था लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने फोन किया कि आप इस बार मेरे उम्मीदवार की मदद कीजिए। मेरे साथ लालू यादव और शहाबुद्दीन ने धोखा दिया है। इसके बाद मैंने उनकी बात मान ली और जदयू की मदद करने का फैसला लिया।

पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर ने बताया कि इस बार अगर रघुनाथपुर सीट से जीत दर्ज करनी है कि मुझे टिकट देना होगा। क्योंकि, वह सीट पर स्थानीय भाजपा के नेता हमारी पार्टी के साथ गलत करेंगे। पिछले चुनाव में जदयू की सीट पर चिराग पासवान की पार्टी को टिकट देकर गलत कर दिया था। रघुनाथपुर से मैं तीन बार विधायक रहा हूं। वहां मेरा एक-एक लोगों पर पकड़ है।

यह भी पढ़ें-

UP: देवबंद में धार्मिक स्थल पर पथराव, दो घायल, बजरंग दल का हंगामा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें