30 C
Mumbai
Saturday, August 22, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिका में एक दिन में दो विमान हादसे, 9 लोगों की मौत

अमेरिका में एक दिन में दो विमान हादसे, 9 लोगों की मौत

पायलट की मौत!

Google News Follow

Related

अमेरिका में लगातार एक ही दिन दो अलग-अलग विमान हादसों ने हवाई सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. अलास्का में गुरुवार को आठ लोगों को लेकर जा रहा एक ट्विन इंजन विमान दूरदराज के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे ठीक कुछ घंटे पहले पेंसिल्वेनिया में लैंडिंग कर रहे एक छोटे विमान की हवा में मंडरा रहे पुलिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई थी, जिसमें विमान के पायलट की मौत हो गई और हेलिकॉप्टर में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हुए.

अलास्का के पश्चिमी हिस्से में गुरुवार को एक चार्टर विमान हादसे का शिकार हो गया. अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के अलास्का क्षेत्र प्रमुख क्लिंट जॉनसन के मुताबिक, विमान में दो पायलट और छह यात्री, यानी कुल आठ लोग सवार थे. ट्विन इंजन Cessna विमान ने एनकोरेज से उड़ान भरी थी. अधिकारियों के मुताबिक यह विमान केप न्यूएनहैम के पास पहुंचते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे की सूचना मिलने के बाद अलास्का रेसक्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया. फिलहाल विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर तत्काल जानकारी सामने नहीं आई थी. हादसे की जगह केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास बताई गई है, जो काफी दुर्गम इलाके में स्थित है.

पेंसिल्वेनिया में हवा में टकराए दो विमान

अलास्का हादसे से ठीक पहले पेंसिल्वेनिया के Carlisle में एक छोटा Cessna 150 विमान लैंडिंग के दौरान रास्ते से मुड़ा और रनवे के पास अभ्यास कर रहे पेंसिल्वेनियन स्टेट पुलिस के हेलिकॉप्टर से टकरा गया. हादसे में सेसना के पायलट 57 साल के पॉल विलियम सोकोलोस्की की मौत हो गई. हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पुलिसकर्मी घायल हुए. पुलिस के मुताबिक हेलिकॉप्टर रनवे के बगल में घास वाले इलाके के ऊपर हवा में स्थिर था और प्रशिक्षण अभ्यास चल रहा था. इसी दौरान लैंड करने की कोशिश कर रहा छोटा विमान अचानक अपनी दिशा से हट गया और हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों विमान जमीन पर गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

यह भी पढ़ें-

भारत के लिए चीन सबसे बड़ी चुनौती

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,637फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें