27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाहोर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी अपाचे हेकॉप्टर ध्वस्त, दोनों चालक सुरक्षित बचाए...

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी अपाचे हेकॉप्टर ध्वस्त, दोनों चालक सुरक्षित बचाए गए

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बड़ा घटनाक्रम; हेलीकॉप्टर के कारणों की जांच जारी, CENTCOM ने अभी तक नहीं दी विस्तृत जानकारी

Google News Follow

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट अमेरिकी सेना का एक AH-64 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हेलीकॉप्टर ईरानी हमले का शिकार हुआ, किसी तकनीकी खराबी के कारण गिरा या फिर दुर्घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब अमेरिकी सेना क्षेत्र में अपने सैन्य अभियानों को अंजाम दे रही थी। अमेरिकी प्रशासन और अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अभी तक इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना की जांच जारी है और सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। हाल के महीनों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, CENTCOM ईरान द्वारा लगाए गए कथित अवरोधों को तोड़ने के लिए अपाचे हेलीकॉप्टरों, लड़ाकू विमानों और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। इसी रणनीति के तहत अमेरिकी सैन्य गतिविधियां इस क्षेत्र में लगातार बढ़ी हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा टकराव शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब किसी अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। इसी अवधि के दौरान ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी सेना के 30 MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराए हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

आमतौर पर अपाचे हेलीकॉप्टरों का उपयोग निगरानी, गश्त और जमीनी अभियानों को समर्थन देने के लिए किया जाता है। लेकिन हालिया घटनाक्रमों के बीच अमेरिकी सेना ने इन हेलीकॉप्टरों को अधिक आक्रामक सैन्य रणनीति के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि CENTCOM ने अपनी सैन्य उपस्थिति को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपाचे हेलीकॉप्टरों की गतिविधियों को पहले की तुलना में अधिक गहराई तक बढ़ाया है।

फिलहाल अमेरिकी अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हेलीकॉप्टर किसी हमले का शिकार हुआ था या फिर दुर्घटना तकनीकी कारणों से हुई।

इस घटना ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता और अमेरिका-ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब जांच के नतीजों और दोनों देशों की अगली रणनीतिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें:

8 गोल्ड और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत ने उलानबातर ओपन का समापन किया!

“सावधान रहें, अकेले पड़ जाएंगे!” ट्रंप की नेतन्याहू को फिर चेतावनी

PoK में आंदोलन से पहले हिंसक संघर्ष, 11 की मौत

अमेरिकी मिसाइल हमले के बाद ओमान तट से 24 भारतीय नाविकों का रेस्क्यू, दो दिन में भारत लौटने की उम्मीद

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें