28 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
होमदेश दुनियाईरान में अमेरिका ने बचाया गिराए गए F-15E का पायलट

ईरान में अमेरिका ने बचाया गिराए गए F-15E का पायलट

दूसरे पायलट का पता चला

Google News Follow

Related

ईरान में ध्वस्त किए गए अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल के दूसरे पायलट को भी खोज लिया गया है और उसे बचाव दल ने निकाल लिया है, हालांकि दोनों क्रू मेंबर्स अब भी खतरे से बाहर नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें अभी तक सुरक्षित रूप से ईरान से बाहर नहीं निकाला जा सका है। अमेरिकी अधिकारियों ने अल जज़ीरा को बताया कि दक्षिणी ईरान में शुक्रवार(4 अप्रैल) को गिराए गए विमान के दोनों क्रू मेंबर्स का पता लगा लिया गया है। हालांकि, उन्हें अभी भी ईरानी क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है।

बताया जा रहा है कि लापता दूसरे पायलट को ढूंढने के बाद बचाव अभियान के दौरान भारी गोलीबारी हुई। एक अमेरिकी सरकारी सूत्र के मुताबिक, रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पायलट का लोकेशन मिला, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन इस दौरान तीव्र मुठभेड़ का सामना करना पड़ा। सूत्र ने कहा, “ताजा जानकारी के अनुसार, बचाव दल अभी ईरानी क्षेत्र से बाहर नहीं निकला है। लगातार संघर्ष के कारण बचाए गए कर्मियों और रेस्क्यू टीम दोनों के लिए खतरा बना हुआ है।”

ईरान के अधिकारियों ने बताया था कि अमेरिकी सेना के F-15E स्ट्राइक ईगल को उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी थी। अब दोनों के मिलने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन उनकी सुरक्षित निकासी अभी भी अनिश्चित बनी हुई है।

अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि अमेरिकी बल दोनों पायलट्स को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में सफल हुए हैं या नहीं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि दुश्मन क्षेत्र में इस तरह के बचाव अभियान बेहद जोखिम भरे होते हैं और किसी भी समय स्थिति बदल सकती है।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों में ककड़ी दे शीतलता, तन-मन स्वस्थ रखें बीमारियों से दूर!

पुदीना से पाएं पाचन, ऊर्जा और इम्युनिटी को मजबूती, गर्मियों से देता है राहत! 

आंखों का बढ़ता स्ट्रेस कम करें, रोजाना अपनाएं ये हेल्दी आदतें!

अमेरिका ने ईरान के पूर्व सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड किया रद्द

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,204फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें