29.7 C
Mumbai
Friday, June 19, 2026
होमदेश दुनिया​प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ​​ने क​रा​ दी शादी​ !​

​प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ​​ने क​रा​ दी शादी​ !​

राहुल करिश्मा से मिलने उनके गांव आया करता था| गुरुवार को भी वह उससे मिलने आया था। लेकिन इस बार उसे गांव के लोगों ने पकड़ लिया।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले ​​में एक अजीबोगरीब शादी देखने को मिली है|यहां एक युवक अपने प्रेमी से मिलने गया था। लेकिन उसी समय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक अजीबोगरीब शादी देखने को मिली है| यहां एक युवक अपने प्रेमिका से मिलने गया था। लेकिन उसी समय लड़की के परिजनों के साथ-साथ गांववालों ने उसे पकड़ लिया और उसकी शादी करा दी|घटना यहां के अतरौलिया थाना अंतर्गत मैनुद्दीन पुर गांव में हुई| प्रेमिका से मिलने आया युवक बछुआ पार गांव का रहने वाला है|

प्रेमिका से मिलने आए युवक के पकड़े जाने के बाद शुरू में ग्रामीण युवक को थाने ले गए|  लेकिन बाद में दोनों परिवारों और युवकों की रजामंदी से शुक्रवार को सम्मो माता मंदिर में शादी करा दी गई| कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव बछुआ पार निवासी युवक राहुल राजभर और अतरौलिया थाना क्षेत्र के गांव मैनुद्दीनपुर निवासी करिश्मा राजभर के बीच प्रेम संबंध थे|राहुल करिश्मा से मिलने उनके गांव आया करता था| गुरुवार को भी वह उससे मिलने आया था। लेकिन इस बार उसे गांव के लोगों ने पकड़ लिया।
राहुल के ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद उन्होंने राहुल के माता-पिता और रिश्तेदारों को मैनुद्दीनपुर बुलाया| दोनों बच्चों के माता-पिता की रजामंदी से दोनों का विवाह पास के सम्मो माता मंदिर में हो गया। राहुल और करिश्मा ने अब अपनी जिंदगी शुरू कर दी है। मोइनुद्दीन पुर गांव के सरपंच राजकुमार यादव ने बताया कि दोनों परिवारों के राजी होने के बाद युवक और युवती की शादी हो गई| दोनों इस शादी से खुश हैं।
यह भी पढ़ें-

​पाक​​​: ​”​अल्लाह की ज़िम्मेदारी”​, “​वित्त मंत्री इशाक​ का तर्क! कहा, “अगर अल्लाह…!”

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,323फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें